Noida Breaking: सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, एक-एक कर हुए कई धमाके, देखें Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida Breaking: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग (Fire Broke Out) लग गई है। एक-एक करके हुए कई धमाकों से इलाके में दहशत है। वहीं सूचना पर इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास सेक्टर-3 में शुक्रवार को अचानक एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति है। आग इतनी विकराल है कि काफी दूर से फैक्ट्री से उठने वाले धुंए को देखा जा सकता है। मामले में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
#WATCH | Thick black smoke rises from fire at a building in Noida's Sector 3. More details awaited.#UttarPradesh pic.twitter.com/SRE6FdBthO
— ANI (@ANI) October 7, 2022
सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक (सेक्टर-2) फायर स्टेशन और आसपास के अन्य अग्निशमन केंद्रों से करीब 14 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: