झारखंड: दुमका पेट्रोल कांड पीड़िता की मौत, कुछ ही दिन में सामने आया शादी से इन्कार करने पर जलाने का दूसरा मामला

Girl Ablaze

Girl Ablaze

विज्ञापन

रांची: झारखंड के दुमका में पेट्रोल कांड पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि एक सिरफिरे ने शादी से इन्कार करने पर एक युवती को आग के हवाले कर दिया था। घटना शुक्रवार सुबह की है। गंभीर हालत में झुलसी पीड़िता को रांची रेफर कर दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की को जानता था। डीएसपी शिवेंद्र ने बयान जारी कर कहा, आरोपी पहले से शादीशुदा है और पीड़िता से शादी करना चाहता था। पीड़िता के माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे। जांच जारी है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले अगस्त में भी दुमका में इसी तरह का एक और मामला सामने आया था। तब भी शादी के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय लड़की को आग लगा दी थी। हादसे में पीड़िता की मौत हो गई।

आरोपी ने सोती हुई लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा थी और उसे 90 फीसदी जलने के बाद गंभीर हालत में पहले दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में, उसे रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में रेफर कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ