नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने देश भर के PFI के ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के बीच राजधानी दिल्ली में भी एनआईए की छापेमारी चल रही है। जांच एजेंसी ने दिल्ली में पीएफआई के हेड परवेज आलम को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एनआईए और राज्यों की पुलिस ने 11 राज्यों से पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है।
अभी पढ़ें – दिल्ली की मस्जिद में पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, जानें किससे हुई मुलाकात
दिल्ली PFI अध्यक्ष परवेज के भाई को भी जांच एजेंसी अपने साथ ले गई है। परवेज दिल्ली के ओखला में रहता है। वह लंबे समय से पीएफआई से जुड़ा हुआ है। दिल्ली एनआईए के दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए PFI वर्कर्स को वहां लाया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि उत्तर-प्रदेश, बिहार कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, असम और दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों के 40 जगहों पर NIA और ED ने साथ मिलकर छापेमारी की है।
टेरर गतिविधियों और फंडिंग में शामिल होने का आरोप
पीएफआई और उससे जुड़े लोगों की ट्रेनिंग गतिविधियों, टेरर फंडिंग और लोगों को संगठन से जोड़ने को लेकर ये अबतक का सबसे बड़ा एक्शन है। दिल्ली के शाहीन बाग और गाजीपुर से पीएफआई से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बिहार के पूर्णिया में भी छापेमारी हो रही है। वहीं, असम पुलिस ने भी प्रदेश से पीएफआई से जुड़े 9 लोगों को हिरासत में लिया है।
अभी पढ़ें – UP: लखनऊ और नोएडा के बाद अब इटावा में दीवार ढही, 4 बच्चों की मौत
एनआईए ने PFI से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में एनआईए ने PFI से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। NIA की ये छापेमारी आतंकवाद के वित्तपोषण, ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने और प्रतिबंधित संगठनों में शामिल होने के लिए लोगों को कट्टरपंथी बनाने में शामिल लोगों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में की जा रही है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
41 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
5 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines