लखनऊ: बारिश की वजह से हो रहे हादसों में कमी नहीं आ रही है। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और नोएडा के बाद इटावा में भी दीवार ढहने से चार नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।

इटावा के डीएम अवनीश राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई है। पीड़ित परिवारों को नियमों के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा।

लखनऊ और नोएडा में ढही थी दीवार

बता दें कि हाल ही में लखनऊ में हुए ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इसी मंगलवार को ऐसा ही हादसा नोएडा (Noida) में हुआ है। यहां के सेक्टर-21 के एक पॉश इलाके के जलवायु बिहार अपार्टमेंट (Jalvayu Bihar Apartment) की 100 मीटर लंबी दीवार धराशायी हो गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए।

नाली की मरम्मत का चल रहा था काम

हादसा सेक्टर-21 के पॉश इलाके जयवायु बिहार अपार्टमेंट में हुआ। यहां नाली की मरम्मत का काम कराया जा रहा था। नाली से ईंटें निकालते समय करीब 100 मीटर की दीवार भरभराकर गिर गई। मौके पर मरम्मत के काम में लगे मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले चार लोगों को मलबे में से निकाला गया था। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूरों ने कैलाश अस्पताल में दम तोड़ दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ