दिल्ली की मस्जिद में पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, जानें किससे हुई मुलाकात

mohan bhagwat
विज्ञापन

नई दिल्ली: आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत आज दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद पहुंचे। उनके साथ  इंद्रेश कुमार भी हैं मौज़ूद थे। एजेंसी के मुताबिक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी के अलावा मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक की।

अभी पढ़ें –  भड़काऊ बयानबाजी का प्लेटफॉर्म बन गए हैं न्यूज चैनल: सुप्रीम कोर्ट

Advertisment

जानकारी के मुताबिक भागवत ने मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में बैठक की और उनसे गोहत्या पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ ‘काफिर’ और ‘जिहाद’ (पवित्र युद्ध) जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। RSS के एक सूत्र ने कहा कि 75 मिनट की बातचीत में भाईचारे को बढ़ावा देने और धार्मिक समावेशिता के विषय को बढ़ावा देने के तरीके तलाशे गए।

 

विज्ञापन

इस बैठक में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट-जनरल जमीर उद्दीन शाह (सेवानिवृत्त), राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी और व्यवसायी सईद शेरवानी शामिल हुए। इस बैठक में मुस्लिम प्रतिनिधियों ने सवाल उठाया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता करने पर उन्हें देशद्रोही करार दिया जाता है। बैठक के बाद सिद्दीकी ने बताया कि बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ