नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष चुनाव में लगातार नया मोड़ आता जा रहा है। चुनाव में अब मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।
अभी पढ़ें – कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में दिग्विजय सिंह की एंट्री, कल करेंगे नामांकन
मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार रात को सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कर्नाटक से आने वाले नेता खड़गे सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं। अध्यक्ष पद का चुनाव में 17 अक्टूबर को होने वाला है। नतीजा 19 को आएगा। कांग्रेस पार्टी अपने नए अध्यक्ष की तलाश में है। अशोक गहलोत का नाम इससे पहले सबसे आगे चल रहा था। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और केरल से सांसद शशि थरूर आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
बताया जा रहा है कि मुकुल वासनिक, कुमारी शैलजा भी नामांकन दाखिल कर सकती हैं। मनीष तिवारी पहले भी चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है।
अभी पढ़ें – सोनिया गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात खत्म, पायलट बोले- सीएम पद पर सोनिया गांधी लेंगी फैसला
मल्लिकार्जुन खड़गे 8 बार विधायाक, दो बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अध्यक्ष पद की रेस से खुद को बाहर कर लिया। सोनिया गाधी से मुलाकात के बाद गहलोत ने कहा कि जो कुछ घटनाक्रम घटा है उससे वे काफी दुखी हैं और ऐसे माहौल में चुनाव नहीं लड़ेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
7 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
11 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
14 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
22 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
23 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
23 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 day agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines