---विज्ञापन---

देश angle-right

Rajasthan Political Crisis: सोनिया गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात खत्म, पायलट बोले- सीएम पद पर सोनिया गांधी लेंगी फैसला

नई दिल्ली: राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम हुआ। पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद कहा- मैं अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा। इसके बाद शाम को सचिन पायलट सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। दोनों […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम हुआ। पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद कहा- मैं अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा। इसके बाद शाम को सचिन पायलट सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होती रही। इधर सियासी गलियारों में कई चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि मुलाकात के बाद पायलट बोले- सीएम पद पर सोनिया गांधी फैसला लेंगी।

अभी पढ़ें Rajasthan Political Crisis Live Update: सीएम गहलोत ने मांगी माफ़ी, बोले- 2 दिन पहले जो हुआ, उससे दुखी और आहत हूं

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

 

अभी पढ़ें Rajasthan Political Crisis: सियासी घमासान के बीच राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के लिए चेतावनी जारी, जानें क्यों?

---खबर नीचे जारी है---

पायलट ने कहा- मैं आज कांग्रेस अध्यक्ष से मिला। उन्होंने मेरी बात सुनी। जयपुर, राजस्थान में जो कुछ हुआ, उस पर हमने विस्तृत चर्चा की। मैंने उन्हें अपनी भावनाएं, अपनी प्रतिक्रियाएं बताईं। इसके बाद पायलट ने कहा- हम सभी कड़ी मेहनत करके राजस्थान में 2023 का चुनाव जीतना चाहते हैं। हमें साथ काम करना होगा। पायलट ने कहा- राजस्थान के सन्दर्भ में जो भी फैसला करना होगा, वही निर्णय लेंगी। मुझे विश्वास है कि अगले 12-13 महीनों में हम अपनी मेहनत से एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 29, 2022 09:17 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola