---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में आया नया मोड़, नामांकन के आखिरी दिन खड़गे की एंट्री

नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष चुनाव में लगातार नया मोड़ आता जा रहा है। चुनाव में अब मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। अभी पढ़ें – कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में दिग्विजय सिंह की एंट्री, कल करेंगे […]

नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष चुनाव में लगातार नया मोड़ आता जा रहा है। चुनाव में अब मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

अभी पढ़ें कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में दिग्विजय सिंह की एंट्री, कल करेंगे नामांकन

---विज्ञापन---

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार रात को सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कर्नाटक से आने वाले नेता खड़गे सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं। अध्यक्ष पद का चुनाव में 17 अक्टूबर को होने वाला है। नतीजा 19 को आएगा। कांग्रेस पार्टी अपने नए अध्यक्ष की तलाश में है। अशोक गहलोत का नाम इससे पहले सबसे आगे चल रहा था। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और केरल से सांसद शशि थरूर आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

बताया जा रहा है कि मुकुल वासनिक, कुमारी शैलजा भी नामांकन दाखिल कर सकती हैं। मनीष तिवारी पहले भी चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें सोनिया गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात खत्म, पायलट बोले- सीएम पद पर सोनिया गांधी लेंगी फैसला

मल्लिकार्जुन खड़गे 8 बार विधायाक, दो बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अध्यक्ष पद की रेस से खुद को बाहर कर लिया। सोनिया गाधी से मुलाकात के बाद गहलोत ने कहा कि जो कुछ घटनाक्रम घटा है उससे वे काफी दुखी हैं और ऐसे माहौल में चुनाव नहीं लड़ेंगे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Sep 30, 2022 09:38 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola