Mumbai Indians Franchise 3 New Players Entry MI Emirates Reece Topley RCB IPL 2023 Member

Mumbai Indians की फ्रेंचाइजी में हुई 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री, एक RCB का था हिस्सा!

Mumbai Indians Franchise 3 New Players Entry: मुंबई इंडियंस की एक फ्रेंचाइजी में तीन नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। इसमें एक खिलाड़ी है जो आरसीबी के लिए आईपीएल खेला था।

Mumbai Indians Franchise 3 New Players Entry: मुंबई इंडियंस की पैरेंट फ्रेंचाइजी जो इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में खेलती है उसकी कप्तानी पर लंबे समय से विवाद जारी है। रोहित शर्मा से कप्तानी छिनने और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने पर बवाल हो रहा है। खबरें ऐसी भी हैं कि टीम के अंदर दो गुट बंट गए हैं। पर इन सभी बातों को अगर भूल जाएं तो मुंबई इंडियंस की कुछ सब फ्रेंचाइजी भी दुनियाभर की अन्य लीग में खेलती हैं। आईएलटी20 में एमआई एमिरेट्स भी मुंबई इंडियंस की एक सब फ्रेंचाइजी है। इस टीम में मंगलवार देर रात एक बड़ा बदलाव हुआ है और तीन नए खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हुई है।

विज्ञापन

तीन नए खिलाड़ी जुड़े टीम के साथ

एमआई एमिरेट्स की टीम ने मौजूदा आईएलटी20 के क्वालीफायर 1 मैचे से पहले बड़ा ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया। इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट करते हुए दी गई। एमआई एमिरेट्स को क्वालीफायर 1 में 14 फरवरी को गल्फ जायंट्स का सामना करना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा टूर्नामेंट में एमआई की टीम टेबल टॉपर है।

विज्ञापन

कौन हैं 3 नए खिलाड़ी?

इस टीम में जो तीन नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं उनके नाम हैं श्रीलंका के भानुका राजापक्षे, इंग्लैंड के रीस टॉप्ली और यूएसए के मोनांक पटेल। यह तीनों खिलाड़ी बुधवार को बड़े मुकाबले से पहले टीम के साथ जुड़े। आईपीएल 2023 में आरसीबी के साथ जुड़े रीस टॉप्लसी को एमआई एमिरेट्स ने फजलहक फारूखी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। इसके अलावा कोरी एंडरसन की जगह मोनांक पटेल को एंट्री मिली है। साथ ही भानुका राजापक्षे इस टीम की मौजूदा सीजन के लिए दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं।

विज्ञापन

मोनांक पटेल तो नए हैं लेकिन रीस टॉप्ली और भानुका राजापक्षे बड़े खिलाड़ी हैं। राजापक्षे आईपीएल में भी पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा टॉप्ली आरसीबी की टीम में मौजूद हैं। हालांकि, टॉप्ली 2023 सीजन में चोट के कारण ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए थे। लेकिन आईपीएल 2024 से पहले आईएलटी20 का प्रदर्शन उनके आने वाले दिनों के भविष्य पर भी निर्भर करेगा।

विज्ञापन

एमआई एमिरेट्स का पूरा स्क्वॉड

आसिफ खान, कुसल परेरा, निकोलस पूरन, आंद्रे फ्लेचर, मोहम्मद वसीम, अंबाती रायडू, मोनांक पटेल, जॉर्डन थॉम्पसन, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, डैन माउजली, ओडियन स्मिथ, नॉस्थुश केनजिगे, जहूर खान, रीस टॉप्ली, ट्रेंट बोल्ड, मोहम्मद रोहिद, मैक्केनी क्लार्क, विजयकांत वियसकांत, अकील हुसैन, वकार सलामखेल।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ