---विज्ञापन---

खेल angle-right

हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने पर दिग्गज ने किया सपोर्ट, फैंस बोले- ऐसे तो बुमराह को MI की कैप्टेंसी मिलनी चाहिए

Hardik Pandya Mumbai Indians Captaincy, Jasprit Bumrah Fans Reaction: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे। रोहित से कप्तानी छिनने के बाद बवाल थम नहीं रहा है।

---विज्ञापन---

Hardik Pandya Mumbai Indians Captaincy: हार्दिक पांड्या को जब से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है और रोहित शर्मा से कप्तानी छिनी है, उसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है। फैंस ने तो इस कदर गुस्सा निकाला था कि 24 घंटे के अंदर फ्रेंचाइजी के लाखों फॉलोअर्स घट गए थे, इसके अलावा कईयों ने टीम की जर्सी तक जला दी थी। कई साथी खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया था। अब इस मामले पर भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े दिग्गज में से एक सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गावस्कर ने हार्दिक को कप्तान बनाने का समर्थन किया है। वहीं फैंस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उल्टा जवाब दे दिया है।

क्या बोले सुनील गावस्कर?

पहले आपको गावस्कर का बयान बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा जिससे फैंस भड़क गए। सुनील गावस्कर ने कहा,’मुंबई इंडियंस ने हमेशा फ्रेंचाइजी के भविष्य के बारे में सोचा है। रोहित शर्मा 36 साल के हो गए हैं और उनके ऊपर तीनों फॉर्मेट में कैप्टेंसी का लोड व प्रेशर है। इस कारण मुंबई इंडियंस ने उनका बर्डन कम किया और वो जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को दी जिन्होंने टीम को लगातर दो बार फाइनल में पहुंचाया। इससे रोहित बतौर बल्लेबाज फ्री होकर खेल सकते हैं।’

---विज्ञापन---

गावस्कर के बयान से भड़के फैंस

सुनील गावस्कर का यह बयान शायद मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस को पसंद नहीं आया है। एक फैन ने तो यह तक लिखा कि, अगर सुनील गावस्कर का यह लॉजिक है और वह फ्रेंचाइजी का भविष्य देख रहे हैं तो जसप्रीत बुमराह बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान और उनको टीम की कप्तानी देनी चाहिए थी। एक फैन ने लिखा किसे और अच्छे ढंग से किया जा सकता था। इस साल हार्दिक को रोहित की कप्तानी में खेलने देते और अगले साल उन्हें कप्तान बना देते। काफी फैंस ने मुंबई इंडियंस के इस फैसले को बेहद गलत बताया और याद दिलाया कि रोहित ने फ्रेंचाइजी को अपनी कप्तानी और अपने खेल से 5 खिताब जिताए हैं।

---विज्ञापन---

आईपीएल के पिछले 2 सीजन में कैसा रहा दोनों का प्रदर्शन?

अगर पिछले दो साल यानी आईपीएल 2022 और 2023 में रोहित शर्मा व हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की तुलना करें तो इस लिहाज से हार्दिक का पलड़ा भारी है। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता और आईपीएल 2023 में टीम रनर अप रही। इसके अलावा बतौर बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने 2022 में 487 रन और 2023 में 346 रन बनाए। इसके अलावा रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 2022 में पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही और 2023 में प्लेऑफ से बाहर हो गई। बतौर बल्लेबाज भी रोहित का ग्राफ गिरा और 2022 में उन्होंने 268 और 2023 में 332 रन बनाए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या मुंबई इंडियंस में बंटे 2 गुट? रोहित, बुमराह और SKY का एक ग्रुप; किस नियम से छोड़ सकते हैं MI

यह भी पढ़ें- Ishan Kishan ने क्यों लिया ब्रेक? रणजी नहीं खेलने का भी कारण आया सामने! अब होने जा रही है वापसी

---विज्ञापन---

First published on: Feb 14, 2024 12:30 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola