Mulayam Singh Yadav Passes Away: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और देशभर की राजनीति में अपना रसूख रखने वाले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके साथ अपने बेटे अखिलेश यादव समेत परिवार के काफी लोग मौजूद रहे। मुलायम सिंह के देहांत की खबर आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर आने के बाद सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे मुलायम
बता दें कि करीब एक सप्ताह से समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वर्तमान में संरक्षक की भूमिका निभा रहे 84 वर्षीय मुलायम सिंह यादव करीब एक सप्ताह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उनको सांस लेने में दिक्कत थी। इसके अलावा उनकी किडनी में भी परेशानी बताई गई थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से रोजाना उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाता था। डॉक्टरों ने बताया था कि वह कुछ दिनों से वह जीवन रक्षक दवाओं के सहारे थे।
और पढ़िए – ‘मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था’ नेताजी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
और पढ़िए – पिता चाहते थे बेटा बने पहलवान, लेकिन मुलायम सिंह बने 3 बार मुख्यमंत्री
और पढ़िए – Mulayam Singh Yadav: वटवृक्ष की तरह विशाल है सैफई का यादव परिवार, हर शाख मजबूत और रसूखदार
हालत ज्यादा नाजुक होने पर अखिलेश-रामगोपाल पहुंचे
मुलायम सिंह यादव की हालत अचानक ज्यादा खराब होने पर उनके बेटे और सपा मुखिया अखिलेश यादव और मुलायम के चचेरे भाई रामगोपाल समेत परिवार के कई लोग अस्पताल में मौजूद रहे। वहीं अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी जमे हुए हैं। नेता जी के निधन पर समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इसके बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि अखिलेश यादव ने नेताजी के स्वास्थ्य को देखते हुए दुआओं की अपील की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
12 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
13 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines