Mulayam Singh Yadav: वटवृक्ष की तरह विशाल है सैफई का यादव परिवार, हर शाख मजबूत और रसूखदार
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से दखल रखने वाली समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का परिवार (Mulayam Singh Yadav’s family) एक विशाल वटवृक्ष की तरह है। मुलायम सिंह यादव के बारे में जानने से पहले उनके कुनबे (परिवार) के बारे में जानते हैं। परिवार की बात शुरू करते हैं मुलायम सिंह यादव के दादा जी से…।

मुलायम सिंह यादव के दादा जी का नाम मेवाराम यादव था। उनके दो बेटे सुघर सिंह यादव और बच्चीलाल सिंह हुए। सुघर सिंह यादव के पांच बेटे मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह, राजपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव हैं। जबकि बच्चीलाल सिंह के एक ही बेटे राम गोपाल यादव हैं। रामगोपाल के भी एक ही बेटे अक्षय यादव हैं। सपा में राम गोपाल यादव की काफी अहम भूमिका है।
अब बताते हैं मुलायल सिंह यादव के परिवार के बारे में। मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी का नाम मालती देवी है। वर्ष 1957 में उनकी मालती देवी से शादी हुई। मालती के बेटे अखिलेश यादव हैं। डिंपल यादव अखिलेश यादव की पत्नी है। दोनों की तीन बच्चे अदिति यादव, टीना यादव और अर्जुन यादव हैं। वहीं मुलायम की दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता है। साधना गुप्ता और मुलायम के एक ही बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव हैं। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर जिम चलाते हैं। हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा राजनीति में कदम रख चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव का लगभग पूरा परिवार ही राजनीति में सक्रिय है। उनके भाई भी राजनेता हैं, लेकिन अभी बात करते हैं सिर्फ परिवार के बारे में। मुलायम के भाई रतन सिंह के दो बेटे रणवीर सिंह और तेज प्रताप यादव हैं। वहीं राजपाल सिंह यादव के बेटे अंशुल यादव हैं। अभय राम सिंह के दो बच्चे धर्मेंद्र यादव और एक बेटी हैं। शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव हैं। इनके अलावा रामगोपाल यादव के भी एक ही बेटे अक्षय यादव हैं।
और पढ़िए – ‘मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था’ नेताजी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
वैसे तो मुलायम सिंह यादव का लगभग पूरा परिवार ही राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय है, लेकिन समाजवादी पार्टी की पहचान मुलायम सिंह यादव से ही होती है। मुलायम सिंह का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था। वंश बेल के अनुसार मुलायम अपने भाइयों में तीसरे नंबर के हैं। 4 अक्तूबर वर्ष 1992 को मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की नींव रखी। वैसे मुलायम सिंह का नाम लोहिया आंदोलन में काफी चर्चाओं में रहा था। जानकारी का मानना है कि वहीं से मुलायम सिंह को एक अलग पहचान मिली।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: