हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Milk: कल से अमूल व मदर डेयरी के दूध पर दो रुपये बढ़े

विज्ञापन

नई दिल्ली: डेयरी ब्रांड अमूल और मदर डेयरी के दूध की कीमतों में कल से दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें सभी दूध के प्रकारों पर लागू होगी। कंपनियों के मुताबिक लागत में बढ़ोत्तरी के चलते रेट बढ़ाए गए हैं। पिछले पांच माह से कंपनियां लागत में वृद्धि देख रहीं थीं।

https://twitter.com/ANI/status/1559467500097925120?s=20&t=DsuClg0N6u3-HDVipfzqoQ

 

और पढ़िए – Aadhaar Card Update: आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, सरकारी सब्सिडी और लाभ मिलने का है मौका

विज्ञापन

 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कंपनियों ने कहा कि दोनों ब्रांडों की नई कीमतें बुधवार से प्रभावी होंगी। अमूल डेयरी ब्रांड की मूल फर्म गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने कहा कि 500 ​​मिलीलीटर के लिए, अमूल गोल्ड अब 31 रुपये, अमूल ताजा 25 रुपये और अमूल शक्ति 28 रुपये में बाजारों में मिलेगा।

फुल क्रीम अब 61 रुपये 

विज्ञापन

मदर डेयरी ने कहा कि फुल क्रीम दूध की कीमत अब 61 रुपये प्रति लीटर, टोंड दूध 51 रुपये और डबल टोन्ड 45 रुपये होगी। बल्क वेंडेड दूध (टोकन दूध) की कीमत अब 48 रुपये होगी। मदर डेयरी के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि कंपनी ने पिछले पांच महीनों में इनपुट लागत में वृद्धि देख रहीं थी।

 

और पढ़िए – Stock Market Opening: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, हरे निशान पर Sensex और Nifty

विज्ञापन

 

छह माह में 4 रुपये बढ़े

बता दें कि पिछली बार मार्च में दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष की तुलना में अकेले पशु आहार लागत लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola