Midnight Anxiety: यह एक प्रकार की ऐसी दिमागी बीमारी है, जिसमें रात के समय सोते हुए अचानक ब्रेन को कोई चिंता या अफसोस की भावना महसूस होने लगती है। इस स्थिति का सबसे आम लक्षण रात को नींद में चिल्लाना है। इसे एंग्जाइटी डिसऑर्डर भी कहते हैं। इस बीमारी में रात को एंग्जाइटी अटैक्स होते हैं, जो आपकी नींद में भी खलल डालते हैं। ऐसा अक्सर स्ट्रेस, किसी घटना की खराब याद या इमोशनल प्रेशर की वजह से होता है। मेडिकल भाषा में इसे मिडनाइट एंग्जाइटी कहते हैं। आइए समझते हैं इसके शुरुआती संकेत और यह कितनी गंभीर बीमारी है ।
मिडनाइट एंग्जाइटी के संकेत
1. नींद में चिल्लाकर जागना
यह सबसे आम और आसानी से समझा जाने वाला संकेत है, जिसमें रोगी को रात को सोते हुए पैनिक अटैक आता है और फिर वह चिल्लाकर उठ जाता है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह भी है कि वह इंसान जागने के बाद शॉक में कुछ मिनटों तक बैठा रहता है।
ये भी पढ़ें- नींद में हार्ट फेल होने के 5 संकेत, पता लगने पर भी नजरअंदाज करना जानलेवा
2. तेज पसीना आना
अगर आप चिल्लाकर जाग चुके हैं और उसके बाद आपको तेज पसीना आ रहा है, तो यह भी मिडनाइट एंग्डाइटी का शुरुआती संकेत है। यह पसीना स्ट्रेस की वजह से आता है।
3. सांस लेने में दिक्कत
नींद से उठने के बाद अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं या सांसें तेज चल रही है, तो यह भी संकेत है कि आप मिडनाइट एंग्जाइटी से पीड़ित हैं।
फोटो क्रेडिट- Meta AI
4. डर और बेचैनी
अचानक किसी बात को लेकर आधी रात में ही चिंता या डर महसूस करना भी मिडनाइट डिसऑर्डर की बीमारी का लक्षण है। यह अक्सर तब होता है, जब आप दिनभर या रात को सोने से पहले किसी बात की चिंता में हों।
5. उल्टी-चक्कर आना
रात को नींद से जागने के बाद अगर आपको उल्टी आना, सिर चकराना या फिर घबराहट महसूस करना संकेत है कि आप दिमाग की बीमारी से पीड़ित है। मिडनाइट एंग्जाइटी गंभीर समस्या है, यह आपको दिमागी रूप से कमजोर बनाती है, इसलिए कभी भी ऐसे संकेतों को इग्नोर करने से बचें क्योंकि यह भविष्य में किसी गंभीर बीमारी की ओर आपको धकेल सकते हैं।
ऐसे करें बचाव
- नींद की बीमारियों के लिए सबसे फायदेमंद सही समय और पर्याप्त नींद लेना है।
- पानी पिएं, डिहाइड्रेशन से भी नींद की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है।
- स्वस्थ आहार का सेवन करें।
ये भी पढ़ें- रुक-रुक कर पेशाब आना गंभीर बीमारी के संकेत, महिलाएं न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
46 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
5 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
6 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines