Midnight Anxiety: रात को नींद खुलना, चिल्लाना भी गंभीर बीमारी के संकेत, ऐसे करें बचाव

Midnight Anxiety: क्या आपने कभी रात को सोते समय किसी को अचानक चिल्लाते हुए देखा है? असल जिंदगी में नहीं तो फिल्मों और सीरियल्स में तो देखा ही होगा कि लोग सोते-सोते अचानक चिल्लाते हुए उठते हैं। मगर ऐसा क्यों होता है, कभी सोचा है? दरअसल, यह कोई आम संकेत नहीं बल्कि एक मेंटल डिसऑर्डर का संकेत है, जो कि घातक है।

Midnight Anxiety Attack

फोटो क्रेडिट- Meta AI

विज्ञापन

Midnight Anxiety: यह एक प्रकार की ऐसी दिमागी बीमारी है, जिसमें रात के समय सोते हुए अचानक ब्रेन को कोई चिंता या अफसोस की भावना महसूस होने लगती है। इस स्थिति का सबसे आम लक्षण रात को नींद में चिल्लाना है। इसे एंग्जाइटी डिसऑर्डर भी कहते हैं। इस बीमारी में रात को एंग्जाइटी अटैक्स होते हैं, जो आपकी नींद में भी खलल डालते हैं। ऐसा अक्सर स्ट्रेस, किसी घटना की खराब याद या इमोशनल प्रेशर की वजह से होता है। मेडिकल भाषा में इसे मिडनाइट एंग्जाइटी कहते हैं। आइए समझते हैं इसके शुरुआती संकेत और यह कितनी गंभीर बीमारी है ।

मिडनाइट एंग्जाइटी के संकेत

1. नींद में चिल्लाकर जागना

विज्ञापन

यह सबसे आम और आसानी से समझा जाने वाला संकेत है, जिसमें रोगी को रात को सोते हुए पैनिक अटैक आता है और फिर वह चिल्लाकर उठ जाता है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह भी है कि वह इंसान जागने के बाद शॉक में कुछ मिनटों तक बैठा रहता है।

2. तेज पसीना आना

विज्ञापन

अगर आप चिल्लाकर जाग चुके हैं और उसके बाद आपको तेज पसीना आ रहा है, तो यह भी मिडनाइट एंग्डाइटी का शुरुआती संकेत है। यह पसीना स्ट्रेस की वजह से आता है।

3. सांस लेने में दिक्कत

विज्ञापन

नींद से उठने के बाद अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं या सांसें तेज चल रही है, तो यह भी संकेत है कि आप मिडनाइट एंग्जाइटी से पीड़ित हैं।

Midnight Anxiety Attack

फोटो क्रेडिट- Meta AI

विज्ञापन

4. डर और बेचैनी

अचानक किसी बात को लेकर आधी रात में ही चिंता या डर महसूस करना भी मिडनाइट डिसऑर्डर की बीमारी का लक्षण है। यह अक्सर तब होता है, जब आप दिनभर या रात को सोने से पहले किसी बात की चिंता में हों।

विज्ञापन

5. उल्टी-चक्कर आना

रात को नींद से जागने के बाद अगर आपको उल्टी आना, सिर चकराना या फिर घबराहट महसूस करना संकेत है कि आप दिमाग की बीमारी से पीड़ित है। मिडनाइट एंग्जाइटी गंभीर समस्या है, यह आपको दिमागी रूप से कमजोर बनाती है, इसलिए कभी भी ऐसे संकेतों को इग्नोर करने से बचें क्योंकि यह भविष्य में किसी गंभीर बीमारी की ओर आपको धकेल सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे करें बचाव

  • नींद की बीमारियों के लिए सबसे फायदेमंद सही समय और पर्याप्त नींद लेना है।
  • पानी पिएं, डिहाइड्रेशन से भी नींद की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है।
  • स्वस्थ आहार का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- रुक-रुक कर पेशाब आना गंभीर बीमारी के संकेत, महिलाएं न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ