Budh Vakri 2025 Rashifal: 10 नवंबर से बुध होंगे वक्री, बुद्धि, व्यवसाय और संचार पर होगा ये असर; जानें अपना राशिफल

Budh Vakri 2025 Rashifal: वैदिक गणित की गणना के अनुसार, बुध ग्रह 10 नवंबर की मध्यरात्रि 12:31 बजे वक्री होंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इसका प्रभाव संचार, विचार, व्यापार और तकनीकी क्षेत्रों पर गहरा पड़ेगा। आइए जानते हैं, किस राशि पर क्या असर होगा?

budh-vakri-2025-rashifal
विज्ञापन

Budh Vakri 2025 Rashifal: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को एक अत्यंत प्रभावशाली और बौद्धिक ग्रह माना गया है। इस ग्रह का सीधा संबंध विचारों, संचार, निर्णय लेने की क्षमता, व्यापार, तकनीक और यात्रा से है। जब यह वक्री होते हैं, तो इन सभी क्षेत्रों में गड़बड़ियां, भ्रम या रुकावटें देखी जाती हैं। हालांकि वक्री बुध कुछ राशियों के लिए लाभकारी भी होते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 10 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि में 12 बजकर 31 मिनट पर वक्री होंगे।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध वक्री का हर राशि पर मिला-जुला प्रभाव होगा। लेकिन स्टूडेंट, लेखक, जर्नलिस्ट, व्यापारी, मोटिवेशनल स्पीकर, शिक्षक और संचार और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं, किस राशि पर क्या असर होगा?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के पुराने संपर्क फिर से जुड़ सकते हैं और उनसे फायदा हो सकता है। अधूरे काम अब गति पकड़ सकते हैं। लेकिन यात्राओं में देरी या परिवर्तन संभव है। बातों को लेकर ग़लतफहमियां भी बन सकती हैं। बुधवार को हरे मूंग का दान करें और यात्रा से पहले योजना पक्की करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं। आर्थिक योजनाएं अब सही दिशा में जा सकती हैं। परंतु लेन-देन में सावधानी बरतें, किसी पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। “ॐ नमः शिवाय” का जप करें और तुलसी में जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के रुके हुए कामों में प्रगति हो सकती है। खुद का विश्लेषण करने का अच्छा समय है। लेकिन बार-बार विचार बदलने से निर्णय में देरी हो सकती है। आत्म-संदेह से बचें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और जरूरी निर्णयों में देरी न करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को ध्यान और आत्मचिंतन से मानसिक शांति मिलेगी। पुराने पारिवारिक मुद्दों का समाधान संभव है। परंतु नींद में कमी या थकावट परेशान कर सकती है। शिवलिंग पर दूध व जल अर्पित करें और पर्याप्त विश्राम लें।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को पुराने दोस्त या संपर्क से अचानक लाभ हो सकता है। सोशल नेटवर्क से कोई अवसर निकल सकता है। लेकिन दोस्ती में गलतफहमी से दूरी बन सकती है। बुधवार को हरा वस्त्र पहनें और बातचीत में स्पष्टता रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की करियर में सुधार की संभावना है, खासकर यदि आप पुराने प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। नई योजनाएं सोचने के लिए समय शुभ है। लेकिन बॉस या सीनियर्स से तालमेल में खटास आ सकती है। “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जप करें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का विदेश से जुड़ा कोई रुका हुआ काम दोबारा सक्रिय हो सकता है। पढ़ाई या रिसर्च से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। मगर यात्राओं में रुकावट और कानूनी उलझन संभव है। तुलसी के पास दीपक जलाएं और यात्रा से पहले दस्तावेज जांच लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को अचानक धन लाभ या गुप्त स्रोत से इनकम हो सकती है। अनुसंधान, टैक्स या इंश्योरेंस से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन रिश्तों में अविश्वास या ईगो से टकराव हो सकता है। बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं और संवाद में पारदर्शिता रखें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की पुरानी साझेदारी या संबंधों में दोबारा अवसर मिल सकता है। कार्य में टीमवर्क बेहतर होगा। परंतु वैवाहिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है। वाणी में कटुता से बचें। बुधवार को हरे फल का दान करें और किसी विवाद को बढ़ने न दें।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की रोजमर्रा के कार्यों में सुधार होगा। पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। लेकिन सहकर्मियों से सामंजस्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। मिट्टी के कुल्हड़ में जल भरकर तुलसी में अर्पित करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को रचनात्मक काम या कला से जुड़े लोगों को नई प्रेरणा मिलेगी। संतान से संबंधित खुशखबरी संभव है। मगर प्रेम संबंधों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुध मंत्र का जाप करें – “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः”

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। परिवार से पुराने संबंध फिर से मज़बूत हो सकते हैं। लेकिन किसी बात को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। बुधवार को गौशाला में हरा चारा दान करें और परिवार में संवाद खुला रखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ