हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Manthan 2024: दंगाइयों के प्रदेश से UP आस्था और टूरिज्म का केंद्र कैसे बना? जानिए क्या कहते पर्यटन मंत्री

Manthan News24 UP Minister Interaction Session: उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आज न्यूज24 के मंथन कार्यक्रम में शिरकत की। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश, धार्मिक टूरिज्म और आस्था की अर्थव्यवस्था पर संवाद करते हुए बताया कि आखिर पिछले एक 5 साल में उत्तर प्रदेश धार्मिक आस्था और पर्यटन का केंद्र कैसे बना? योगी सरकार ने इसमें क्या योगदान दिया?

विज्ञापन
UP Tourism Minister Jaiveer Singh

Manthan News24 Interaction With Tourism Minister Jaiveer Singh: न्यूज24 के ‘मंथन’ कार्यक्रम में ‘आस्था की अर्थव्यवस्था’ पर संवाद करते हुए उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कैसे उत्तर प्रदेश दंगाइयों-बीमारू प्रदेश से आस्था और टूरिज्म का केंद्र बना? उन्होंने बताया कि धार्मिक टूरिज्म पर उत्तर प्रदेश ने सबसे पहले काम किया।

राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की पूरी दुनिया में चर्चा हुई। योगी सरकार का विचार था कि आस्था को अर्थव्यवस्था और रोजगार से जोड़ सकते हैं, लेकिन कैसे इस पर न्यूज24 के मंच पर खुलकर बोलने का मौका मिला है तो पूरा देश और दुनिया जान ले कि योगी सरकार ने UP को धार्मिक पर्यटनस्थली बनाने के लिए क्या-क्या किया?

योगी राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित हुई

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के टूरिज्म की स्थिति काफी दयनीय थी। किसी भी टूरिज्म को बढ़ाने के लिए संबंधित प्रदेश और देश में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था होना अनिवार्य है। कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होगी तो टूरिज्म को बढ़ाना, टूरिस्टों को आकर्षित करना बहुत मुश्किल होगा। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। दंगाइयों के राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश की पहचान थी।

विज्ञापन

लोगों की धारणा थी कि उत्तर प्रदेश अपराध और अपराधियों का प्रदेश है, इसलिए लोग राज्य में आने से डरते थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून राज स्थापित हुआ। प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छूने की ओर अग्रसर हुआ। दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश बना। बुलडोजर वाले बाबा का उत्तर प्रदेश कहलाया। इससे उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों की धारणा बदली। इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में टूरिज्म बढ़ा। देश-विदेश के लोगों ने यहां निवेश करने का प्लान बनाया।

यह भी पढ़ें: PM Modi आएंगे वाराणसी; 16 दिन में दूसरा, 10 साल में 45वां दौरा, जानें क्या रहेगा 2 दिन का प्रोग्राम?‌

विज्ञापन

धार्मिक विकास की योजनाएं बनाकर धरातल पर उतारीं

मंत्री जयवीर ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है। भगवान शिव की नगरी काशी है। भागवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि द्वारका है। जहां चित्रकूट धाम है। ऋषियों, मुनियों की तपोभूमि है। गोरखनाथ जी की तपोस्थली है। धार्मिक रूप से फलीभूत उत्तर प्रदेश की भूमि है। इन सभी के साथ उत्तर प्रदेश हमेशा से ही धार्मिक टूरिज्म का केंद्र रहा है, बस योजनानुसार धार्मिक टूरिज्म को विकसित करने की जरूरत थी।

इसके लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत थी। इसके लिए योगी सरकार ने प्रयास किए। धार्मिक स्थलों के समुचित विकास और पर्यटन की योजनाएं बनाई। रेल कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी और वाटर कनेक्टिविटी को धरातल पर उतारने का काम किया। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करके बेहतरीन सुविधाएं देने का काम किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Rahul Kaswan कौन, जिनका दर्द छलका, पूछा- क्या कसूर था मेरा, जो चुनाव टिकट के लायक नहीं समझा

राम मंदिर के कारण UP में निवेश के अवसर बढ़े

मंत्री जयवीर ने बताया कि जहां साल 2017 में सिर्फ 16 करोड़ पर्यटकों की उत्तर प्रदेश में आवक थी। आज 2023 में 48 करोड़ पर्यटकों का आना हुआ। जब एक पर्यटक आता है तो 6 लोगों को रोजी रोटी और रोजगार के अवसर मिलते हैं। अयोध्या में लाखों लोग प्रतिदिन राम मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं। करीब 2 लाख लोग आ रहे हैं। करोड़ों का दान लोगा रामलला को चढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

पर्यटकों के आने से अयोध्या में फूल बेचने वाले से लेकर होटल कारोबारियों तक का कारोबार फूला। राम मंदिर बनते ही देश-विदेश के बिजनेसमैन अयोध्या में निवेश करने को आतुर हुए हैं। देश के कई कारोबारियों ने अपने प्रोजेक्टों का ऐलान कर दिया है। जमीन खरीदने के लिए लाइनों में लगे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राम मंदिर बनने से उत्तर प्रदेश ने टूरिज्म ने कितनी ग्रोथ की है।

यह भी पढ़ें: BJP नेताओं ने बदला X प्रोफाइल, देखें क्या है अमित शाह और JP नड्डा समेत दिग्गजों का नया नाम?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola