BJP नेताओं ने बदला X प्रोफाइल, देखें क्या है अमित शाह और JP नड्डा समेत दिग्गजों का नया नाम?

Lok Sabha Election 2024 BJP Modi Ka Parivar: अमित शाह, जेपी नड्डा समेत सभी भाजपा नेताओं ने अपने X हैंडल पर अपना प्रोफाइल बदल लिया है। अचानक हुए इस बदलाव से देशवासी हैरान हैं। वहीं भाजपा नेता काफी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तेलंगाना रैली से भाजपा नेताओं के X प्रोफाइल में हुए बदलाव का कनेक्शन बताया जा रहा है।

PM Narendra Modi

तेलंगाना में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Lok Sabha Election 2024 BJP Modi Ka Parivar: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले भाजपा के सभी दिग्गजों ने अपने X हैंडल का प्रोफाइल बदल लिया है। यह बदलाव अचानक हुआ है और इस बदलाव को लेकर भाजपा के देशभर के नेता और पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने X हैंडल पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिख लिया है।

विज्ञापन

अमित शाह के अलावा जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी ने भी अपने प्रोफाइल में बदलाव किया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना के आदिलाबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरा देश उनका परिवार है। इसके बाद अचानक भाजपा के सभी नेताओं ने X हैंडल पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिखना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

लालू यादव से मोदी के नए नारे का कनेक्शन

सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना रैली में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए नारे ‘मोदी का परिवार’ का कनेक्शन लालू प्रसाद यादव से बताया जा रहा है। दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली की थी।

विज्ञापन

इस रैली में उन्होंने PM मोदी के परिवार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मोदी क्या है, कुछ नहीं है। कोई चीज नहीं है। उसके पास तो परिवार भी नहीं है। मोदी बताए कि उनकी कोई संतान क्यों नहीं है? जिनके बच्चे हैं और वे राजनीति में आते हैं तो कहता है कि परिवारवाद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं सवालों पर पलटवार करते हुए आज तेलंगाना में नारा दिया कि पूरा देश उनका परिवार है। इसके बाद भाजपा में नई मुहिम शुरू हो गई।

विज्ञापन

नरेटिव सेट करने की कोशिश

विज्ञापन

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नए नारे ‘मोदी का परिवार’ से भाजपा एक बार फिर नया नरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही है। 16 मार्च 2019 को भी भाजपा में एक मुहिम शुरू हुई थी, जिसका नाम था- मैं भी चौकीदार। यह नारा भी PM मोदी ने ही दिया था, जिसका फायदा 2019 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था। इस बार नया नारा कहीं 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का मिशन 400 न पूरा कर दे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ