Manipur Violence: मणिपुर के कुछ इलाकों में देर रात गोलीबारी, धमाके भी हुए; स्थिति नियंत्रण में

european parliament, manipur violence, narendra modi, european union, european union on manipur violence, motion on manipur violence
विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच बुधवार रात राज्य के विभिन्न जिलों में विस्फोट और गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। बिष्णुपुर जिले में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से विस्फोट की सूचना मिली है। अधिकारियों ने बताया कि बम एक खड़ी गाड़ी के अंदर लगाया गया था। कांगपोकपी जिले में कल शाम गोलीबारी की सूचना मिली थी।

रुक-रुक कर हुई फायरिंग 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने स्थिति पर काबू पा लिया है। कहा जा रहा है कि रात में 2-3 बजे के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। गोलीबारी की एक और घटना उरंगपत के पास इंफाल पूर्वी जिले में सामने आई है, जहां स्वचालित छोटे हथियारों से गोलीबारी की आवाज सुनी गई। गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद असम राइफल्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।

Advertisment

ऐसे बिगड़ी मणिपुरी की शांति व्यवस्था

बता दें कि पिछले महीने से मणिपुर में आदिवासियों और मैतेई लोगों के बीच व्यापक रूप से झड़पें दर्ज की गई हैं। मैतेई मणिपुर का प्रमुख जातीय समूह है, जबकि कुकी सबसे बड़ी जनजातियों में से एक है।

तनाव तब शुरू हुआ जब 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की चुराचांदपुर यात्रा के दिन आरक्षित वनों/संरक्षित वनों पर राज्य सरकार के सर्वेक्षण और गांवों से बेदखली के विरोध में मणिपुर में आदिवासी समूहों ने 12 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया।

इसके बाद से स्थिति और बिगड़ गई, 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, हजारों लोग बेघर हो गए और सैकड़ों इमारतें जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ