Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
पटना: गुरुग्राम में एक मॉल के मालिकाना हक वाले आरोप पर तेजस्वी यादव ने भाजपा पर पलटवार किया है। बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा है कि मैं मॉल का मालिक नहीं हूं। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक उस मॉल का उद्घाटन भाजपा के ही एक सांसद ने किया था। तेजस्वी यादव ने ये बातें विधानसभा सत्र के दौरान कही।
अभी पढ़ें – Tata Punch EV: कम दाम और लंबी रेंज के साथ जल्द सड़कों पर दौड़ेगी टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार, जानें
गुरुग्राम के मॉल का उद्धघाटन भाजपा के सांसद ने ही किया था, मॉल का मालिक मैं नहीं हूँ: @yadavtejashwi pic.twitter.com/DG9lEooBQq
— News24 (@news24tvchannel) August 24, 2022
बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने बुधवार को हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 71 में एक निर्माणाधीन मॉल पर छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉल का स्वामित्व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम क्रिकेटर हैं और इस जोड़ी (राजद और जदयू) की कभी न खत्म होने वाली साझेदारी होने वाली है। यह सबसे लंबी पारी होने जा रही है, यह साझेदारी बिहार और देश के विकास के लिए काम करेगी। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार कोई रन आउट नहीं हो रहा है।
मैं हनीमून पर विदेश गया था तो लुकआउट नोटिस जारी हुआ था, लेकिन जब Lalit Modi, Nirav Modi, Mehul Choksi, Vijay Mallya पर कोई लुकआउट नोटिस जारी नहीं हुआ: @yadavtejashwi pic.twitter.com/JAjJ9p6Kos
— News24 (@news24tvchannel) August 24, 2022
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब आप भाजपा के साथ रहेंगे, उनसे हाथ मिला लेंगे तब सब ठीक रहेगा, नहीं तो आपके पीछे सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स को लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा राज्य में डरती है या हारती है, तो वह सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे रखती है। जब मैं विदेशों में जाता हूं, तो बीजेपी मेरे खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करती है और जब नीरव मोदी जैसे धोखेबाज भाग जाते हैं, तो वे नहीं करते हैं।
हम बिहार के लोग हैं और बिहारी डरने वाला नहीं है
भाजपा का एक ही फार्मूला है, जो डरेगा उसे और डराओ, जो नहीं डरेगा उसे खरीदों : @yadavtejashwi pic.twitter.com/cX4fX0M48k
— News24 (@news24tvchannel) August 24, 2022
तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि मेरे परिवार को परेशान किया जाता है। हम लोग समाजवादी लोग हैं, हम लोग डरने वाले लोग नहीं है। हमलोग बिहार के लोग हैं, दिल्ली में बैठे लोगों को बिहार समझ में नहीं आया है। अगर हमलोगों को डराकर धमकाने की कोशिश की जाएगा तो हम लोग डरने वाले नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि पत्रकार हमसे सवाल पूछते हैं कि बिहार में परिवर्तन कैसे हुआ? मैंने हाथ जोड़कर कहा कि महाराष्ट्र में जो कुछ जैसे हुआ, वैसा कुछ बिहार में नहीं हुआ है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि 10 लाख करोड़ रुपए पूंजीपतियों का माफ कर दिया जाता है। खाने पीने के सामान पर जीएसटी लगा दिया जाता है, किसानों का कर्ज माफ नहीं होता है। बता दें कि बिहार विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव से जब सीबीआई की छापेमारी के संबंध में सवाल पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि सबका जवाब विधानसभा में दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें टॉप न्यूज़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।