वजन कम करने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह की चीजों को शामिल करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही मखाना और मूंगफली को भी शामिल करते हैं, क्योंकि जब हेल्दी फूड की बात आती है,तो मखाना और मूंगफली दोनों ही पसंदीदा ऑप्शन बन जाते हैं। ये खाने में भी टेस्टी होते हैं और इसमें हेल्दी फैट भी मौजूद होता है। वहीं, जब आप तेजी से वजन घटाने की कोशिश करते हैं तो सवाल ये उठता है कि दोनों में से कौन सा ज्यादा बेहतर हो सकता है?
मखाना के फायदे
मखाना जिसे फॉक्स नट्स के नाम से भी जाना जाता है और लोग इसे सुपरफूड भी मानते हैं। ये फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होते हैं। कम कैलोरी होने के कारण ये वजन घटाने के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। इनमें केम्पफेरोल नामक फ्लेवोनोइड होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुण होते हैं। ये आपकी क्रेविंग को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ फील कराते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) के अनुसार, 50 ग्राम मखाने में केवल 170 कैलोरी होती है।
ये भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल
मूंगफली के फायदे
मूंगफली आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो वजन घटाने के लिए जरूरी हैं। एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी और फॉस्फोरस और मैंगनीज भी इसमें मौजूद होते हैं। मूंगफली को पचाने में ज्यादा समय लगता है और ये ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। मूंगफली को जब हम सीमित मात्रा में खाते हैं तो भूख को कम करने और वजन घटाने में मदद मिलती है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने, कब्ज की समस्या को कम करने और हार्ट की बीमारी को दूर रखने में मदद करती है। यूएसडीए का कहना है कि 50 ग्राम मूंगफली में 280 कैलोरी होती है।
मखाना या मूंगफली
वैसे तो मखाना और मूंगफली के लगभग एक जैसे ही फायदे होते हैं और इसमें एक जैसे ही पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, लेकिन मूंगफली में मखाने की तुलना में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में मखाना कैलोरी को कम करने के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप अपने कैलोरी को कम करना चाहते हैं तो मखाने को चुन सकते हैं। मखाना, मूंगफली की तुलना में तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
15 mins ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
11 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
13 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
18 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines