मेघालय रबड़ फैक्ट्री में भयंकर आग, बड़े नुकसान की आशंका

मेघालय रबड़ फैक्ट्री में आग

मेघालय रबड़ फैक्ट्री में आग

Meghalaya: मेघालय रबड़ फैक्ट्री में सोमवार को भयंकर आग लग गई। आग लगने से बड़े नुकसान की आशंका है। मौके पर बड़ी संख्या में फायर विभाग की गाड़ियां पहुंची हैं। कई घंटे से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस के अनुसार अभी तक किसी के जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं है। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कई मीटर के इलाके को खाली करवाया गया

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास कई मीटर के इलाके को खाली करवा दिया है। फैक्ट्री में आग लगने से आसपास काफी धुंआ हो गया है। तेज धमाके के साथ फैक्ट्री में आग लगी। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग लगने के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया था। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। कितने का नुकसान हुआ है इसका आंकलन करना अभी बाकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ