---विज्ञापन---

देश angle-right

BJP: जेपी नड्डा ही बने रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष, फिलहाल नहीं होगा चुनाव

कुमार गौरव, नई दिल्ली: BJP: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं होगा। जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 चुनाव तक बढ़ाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार भाजपा में फिलहाल कोई नया अध्यक्ष नहीं आएगा। पार्टी देश में वर्ष 2024 का चुनाव वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा के नेतृत्व में ही लड़ेगी। जल्द ही जेपी नड्डा का […]

---विज्ञापन---

कुमार गौरव, नई दिल्ली: BJP: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं होगा। जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 चुनाव तक बढ़ाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार भाजपा में फिलहाल कोई नया अध्यक्ष नहीं आएगा। पार्टी देश में वर्ष 2024 का चुनाव वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा के नेतृत्व में ही लड़ेगी। जल्द ही जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

अभी पढ़ें Jammu: गुलाम नबी आजाद ने नई पार्टी का किया ऐलान, ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ रखा नाम

---विज्ञापन---

बता दें कि 20 जनवरी 2023 को जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 20 जनवरी 2020 को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। इससे पहले वह 7 महीने के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रहे थे। इस हिसाब से 20 जनवरी 2023 में उनके तीन साल पूरे हो रहे हैं। हालांकि अब 2024 के आम चुनाव तक भाजपा की कमान उनके ही हाथ में रह सकती है। सूत्रों के मुताबिक RSS से करीबी और साफ छवि होने के चलते उन्हें ही बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।

अभी पढ़ें जिद थी…पहली सैलरी डॉलर में ही चाहिए, 23 साल के इस लड़के को ऐसे मिली वर्ल्ड बैंक में नौकरी

---विज्ञापन---

जेपी नड्ढा अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में आ गए थे। साल 1998 से 2003 तक वह हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे थे। इसके बाद 2008 से 2010 तक भी वह मंत्री थे। 2012 में वह पहली बार राज्यसभा से सांसद बने। केंद्र सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी थी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2022 05:07 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola