'मुझसे गलती हो गई..', मासूम संग 'निर्भया' जैसी दरिंदगी करने वाले को पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक

7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी रामसिंह तेरसिंह को पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी रामसिंह पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे रोकने के लिए पुलिस को उसके पैर पर गोली चलानी पड़ी.

Gujarat Rape case

Rajkot Rape case

Gujarat News: गुजरात के राजकोट में 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी रामसिंह तेरसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 15 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया. इसके बाद पुलिस आरोपी को वहां ले गई, जहां उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और नाकाम होने पर बच्ची के गुप्तांग में रोड डाल दी थी. पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही थी, इसी दौरान आरोपी ने अचानक धारदार हथियार से पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की. मजबूरन पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी के दोनों पैरों में लग गई.

गोली लगते ही निकल गई सारी हेकड़ी

जैसे ही आरोपी को गोली लगी, वैसे ही उसकी सारी हेकड़ी निकल गई और वो पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा. आरोपी ने हाथ जोड़ कर माफी मांगी और कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई और वो कभी गुजरात की तरफ देखेगा भी नहीं. पुलिस ने बताया कि इससे पहले रामसिंह लगातार झूठ बोल रहा था और जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा था. बुधवार देर रात तक पुलिस की पूरी कार्यवाही जारी रही. घायल पुलिस कर्मी और आरोपी दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल 4 दिसंबर को आठकोट गांव में एक मजदूर परिवार की 7 साल की बेटी खेत में खेल रही थी, तभी आरोपी रामसिंह उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया. आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. जब बच्ची चिल्लाने लगी तो गुस्साए आरोप ने उसके गुप्तांग में रॉड जैसा धारदार हथियार डाल दिया. आरोपी उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ