घर की पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि आप इसकी खूबसूरती को बनाए रखें। ऐसे में अगर आप नेचर से प्यार करते हैं तो अपने घर पर औषधीय गुण वाले पौधों को लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन पौधों को घर पर जरूर लाना चाहिए, क्योंकि ये आपके जीवन में स्वाभाविक रूप से सकारात्मकता और आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे कई औषधीय पौधे हैं जिन्हें आप अपने घर की बालकनी या फिर घर के अंदर भी लगा सकते हैं। उनकी देखभाल करना भी काफी आसान होता है। इसके अलावा, इन सभी औषधीय पौधों को लगाने से हेल्थ को कई सारे फायदे भी होते हैं। ये आपके मूड को बेहतर बनाने, तनाव को कम करने और शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन पौधों को घर पर लगा सकते हैं।
पीस लिली प्लांट
पीस लिली प्लांट एक और बेहतरीन औषधीय पौधा जिसे आपको घर पर जरूर लगाना चाहिए। यह पाजिटिविटी को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है और यह आपके घर के आस-पास की हवा को शुद्ध करने और नेगेटिव एनर्जी को दूर रखता है। साथ ही इसकी खुशबू मूड को भी बेहतर बनाता है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें सत्तू से बने ये 3 डिश, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर
जेड प्लांट
जेड प्लांट की देखभाल करना सबसे आसान है। वास्तु के अनुसार इसे आपके घर के लिए भाग्यशाली पौधा माना जाता है। माना जाता है कि पौधे की छोटे सिक्के के आकार की पत्तियां आपके जीवन में सौभाग्य और धन लाती हैं। साथ ही घर की पाजिटिविटी को बनाए रखती है।
ऐरेका पाम प्लांट
ऐरेका पाम प्लांट फेंगशुई और वास्तु के अनुसार, यह पौधा आपके जीवन में समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और शांति को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा, ऐरेका पाम प्लांट आपके घर से सभी नेगेटिव वाइब्स को दूर करके पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही घर की सुंदरता को भी बढ़ाता है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट आपके घर में रखने और उसकी देखभाल करने के लिए सबसे आसान पौधों में से एक है। इस पौधे को पोथोस के नाम से भी जाना जाता है, इसकी पत्तियां दिल के आकार की होती हैं और माना जाता है कि यह आपके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य लाता है, जिससे आपको किसी भी पैसों से जुड़ी परेशानी से उबरने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- गर्मी के कारण हो रहा है सिरदर्द? ठीक करने के लिए ट्राई करें 3 घरेलू नुस्खे
संबंधित खबरें
प्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
22 mins agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 hr agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
3 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
10 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
11 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
13 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
16 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines