Land For Jobs Scam: राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फाॅर जाॅब्स मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को जमानत दे दी। कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर तीनों को जमानत दी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। इससे पहले लालू को व्हीलचेयर पर लेकर राबड़ी और मीसा कोर्ट के अंदर दाखिल हुए।
कोर्ट ने 27 फरवरी को लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत 14 अन्य आरोपियों को समन जारी किया था।बता दें कि सीबीआई ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हड़पने के आरोपों पर मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने 6 मार्च को राबड़ी देवी से पटना स्थित आवास पर 3 घंटे तक पूछताछ की थी।
उसके बाद आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव से भी दिल्ली में पूछताछ की गई थी। इस मामले में ही 10 मार्च को ईडी ने लालू यादव व उनके परिजनों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।
27 मार्च को कोर्ट ने जारी किया था समन
दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 27 फरवरी को लालू की बेटी मीसा भारती समेत अन्य आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। उधर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी लगातार तीसरी बार सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए। इससे पहले भी दो अलग-अलग मौकों पर तेजस्वी पूछताछ से दूर रह चुके हैं।
तेजस्वी इससे पहले पत्नी के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे। बता दें कि ईडी के छापे के बाद उनकी पत्नी राजश्री यादव की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Durga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
1 hr agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
14 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
14 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
15 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines