UP News: पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान, पत्नी बोली- इस वजह से पति ने उठाया खौफनाक कदम
Edited By Bhola Sharma

विमलेश का ट्रांसफर लखनऊ हो गया था। पत्नी का कहना है कि उनके पति काम को लेकर बेहद तनाव में रह रहे थे।
Edited By Bhola Sharma

विमलेश का ट्रांसफर लखनऊ हो गया था। पत्नी का कहना है कि उनके पति काम को लेकर बेहद तनाव में रह रहे थे।
UP News: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग (UP Tourism) के डिप्टी डायरेक्टर डीडी विमलेश कुमार ऑदित्य ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उनका ट्रांसफर लखनऊ हो गया था। पत्नी का कहना है कि उनके पति काम को लेकर बेहद तनाव में रह रहे थे। पुलिस जांच कर रही है।
Vimlesh Audichya, Deputy Director of UP tourism department, died by suicide after he jumped from a building.Tilak Nagar police registered a case under ADR & have taken the dead body into custody & sent it for postmortem. The reason for the suicide is not yet clear: Mumbai Police
— ANI (@ANI) February 21, 2023
59 साल के विमलेश कुमार तिलकनगर के पूर्वी उपनगर तारा गगन हाउसिंग सोसाइटी में रहते थे। मंगलवार को वे बिल्डिंग के दूसरे मंजिल से कूद गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल घाटकोपर के एक निकाय द्वारा संचालित अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
पति की मौत से पत्नी रमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग में कार्यरत थे और मुंबई में तैनात थे। उनका कार्यालय वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में स्थित था।
रमा का कहना है कि ऑदित्य का ट्रांसफर लखनऊ हो गया था। उन पर काम का दबाव भी अधिक था। अपने घर से दूर पोस्टिंग के कारण ऑदित्य ने दो महीने पहले उप निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन लखनऊ स्थित पर्यटन विभाग के मुख्यालय ने उन्हें 31 मार्च तक काम करने के लिए कहा।
पुलिस ने इस प्रकरण में केस दर्ज किया है। रमा ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: