Land For Jobs Scam: राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फाॅर जाॅब्स मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को जमानत दे दी। कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर तीनों को जमानत दी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। इससे पहले लालू को व्हीलचेयर पर लेकर राबड़ी और मीसा कोर्ट के अंदर दाखिल हुए।

कोर्ट ने 27 फरवरी को लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत 14 अन्य आरोपियों को समन जारी किया था।बता दें कि सीबीआई ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हड़पने के आरोपों पर मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने 6 मार्च को राबड़ी देवी से पटना स्थित आवास पर 3 घंटे तक पूछताछ की थी।

उसके बाद आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव से भी दिल्ली में पूछताछ की गई थी। इस मामले में ही 10 मार्च को ईडी ने लालू यादव व उनके परिजनों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

27 मार्च को कोर्ट ने जारी किया था समन

दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 27 फरवरी को लालू की बेटी मीसा भारती समेत अन्य आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। उधर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी लगातार तीसरी बार सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए। इससे पहले भी दो अलग-अलग मौकों पर तेजस्वी पूछताछ से दूर रह चुके हैं।

तेजस्वी इससे पहले पत्नी के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे। बता दें कि ईडी के छापे के बाद उनकी पत्नी राजश्री यादव की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ