Lakhimpur Kheri Case: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के लखीमपुर खीरी जिले में दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में देशभर के लोगों में उबाल है। वहीं गुरुवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव में पहुंचे। शवों को देख कर गांव में चीत्कार मच गई। परिवार की महिलाएं और लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। इसी बीच परिवार के लोगों ने शवों का अंतिम संस्कार से इनकार दिया। यह सुनते ही पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने तत्काल परिजनों को आर्थिक सहायता और आरोपियों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अभी पढ़ें – Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगट संदिग्ध मौत मामले की जांच अब CBI के हाथ में, जानें
पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपे दोनों के शव
जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी में पेड़ से लटकी मिली दो दलित किशोरियों (सगी बहनों) की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुष्टि हो चुकी है। गुरुवार को दोनों बहनों के शव परिवार को सौंप दिए गए। प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शाम को परिवार वालोंने शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सरकारी अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।
अभी पढ़ें – Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट मौत मामले की CBI जांच शुरू, हत्या का केस किया दर्ज
एक करोड़ रुपये, नौकरी और सजा-ए-मौत की मांग
वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बड़ी बहन के साथ क्रूरता हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार 17 वर्षीय बड़ी बहन के शव पर गला घोंटने के अलावा तीन और भी चोटें पाई गईं है। चोट के निशान बाएं हाथ के पिछले हिस्से, दाहिने हाथ के पिछले हिस्से और दाहिनी पलक के 1 सेंटीमीटर नीचे पाए गए। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों के परिजनों ने सरकार से एक करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपियों को मौत की सजा की मांग की है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
3 mins agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
48 mins agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
4 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines