नई दिल्ली: विराट कोहली के शतक का इंतजार पूरा हो गया है। कोहली ने अपने इंटरनेशल करियर का 71वां शतक बना दिया है। एशिया कप के भारत के आखिरी मैच में कोहली ने तहलका मचा दिया। कोहली ने 53 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। टीम इंडिया और विराट के फैंस का बड़ा इंतजार खत्म हो गया। विराट कोहली ने अपने करियर की 71वीं सेंचुरी जड़ दी है। 1 हजार 20 दिन बाद उनके बल्ले से शतक निकला है। इससे पहले 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में विराट की आखिरी इंटरनेशनल सेंचुरी आई थी।
अभी पढ़ें – Ind Vs Afg: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने लिया आराम, टीम इंडिया में हुए कई बदलाव
लगभग तीन साल पहले आया था शतक
कोहली ने लगभग तीन सालों के बाद अपना शतक पूरा किया है। विराट का आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था जहां उन्होंने कोलकाता में शतकीय पारी खेली थी। अब कोहली ने 71वां शतक बनाकर रिकी पोंटिंग की भी बराबरी कर ली है। एशिया कप शुरू होने से पहले फॉर्म को लेकर सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में आए विराट कोहली ने टूर्नामेंट में मैच दर मैच अपनी लय हासिल कर ली है। उन्होंने इससे पहले टीम इंडिया के लिए कभी सेंचुरी नहीं लगाई थी।
अभी पढ़ें – IND vs AFG: मैच से पहले स्टेडियम के पास लगी आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी
छक्के से पूरा किया शतक
विराट कोहली फरीद मलिक की गेंद को डीप-मिडविकेट के ऊपर से छह रनों के लिए भेजकर शतक पूरा किया। कोहली ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। कोहली के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह पहला शतक है। विराट कोहली ने 61 गेंद पर नाबाद 122 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 41 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत 16 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव ने छह रन बनाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
12 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
35 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
2 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
3 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
4 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
6 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
7 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines