---विज्ञापन---

केजरीवाल बोले- देश के युवाओं को अंधेरे में धकेल रही गुजरात सरकार

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात सरकार पर कड़ा हमला बोला है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने गुजरात से आए एक ट्रक में 190 करोड़ कीमत की कुल करीब 38 किलो हेरोइन पकड़ी है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा “गुजरात में इतने बड़े पैमाने पर ड्रग्स कौन ला […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात सरकार पर कड़ा हमला बोला है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने गुजरात से आए एक ट्रक में 190 करोड़ कीमत की कुल करीब 38 किलो हेरोइन पकड़ी है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा “गुजरात में इतने बड़े पैमाने पर ड्रग्स कौन ला रहा है? इस धंधे का मालिक कौन है? कल्पना कीजिए कि आप कितने दिन बिना पकड़े ही बाहर जा रहे होंगे. (https://daveseminara.com) क्या इतने बड़े पैमाने पर ड्रग्स का धंधा है? शीर्ष लोगों की मिलीभगत के बिना संभव है? आप देश के युवाओं को अंधेरे में धकेल रहे हैं।”

अभी पढ़ें Bihar: भाजपा सांसद रमा देवी का बड़ा आरोप, मेरे पति की हत्या के पीछे यादव परिवार का हाथ

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

अभी पढ़ें नीतीश का सुशील मोदी पर पलटवार, कहा- केंद्र को खुश करने के लिए करते हैं बयानबाजी

---विज्ञापन---

बता दें पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के महलो बाइपास पर व्हीकल चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रोका। जांच में उसका टूल बॉक्स कुछ ज्ररूरत से ज्यादा ही अलग लगा। उसका साइज, वजन देखकर पुलिस को कुछ शक हुआ। जब उसे खोलकर देखा गया तो पुलिस के होश उड़ गए। टूल बॉक्स में तो हेरोइन के पैकेट थे। वह भी एक दो नहीं कुल करीब 38 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 190 करोड़ रुपए आंकी गई है। ट्रक से ड्राइवर व हैल्पर समेत कुल दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 28, 2022 10:56 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola