June Month Lucky Gemstone: रत्न शास्त्र के अनुसार, हर महीने का अपना रत्न होता है, जिसे उस माह में जन्मे व्यक्तियों के लिए शुभ माना जाता है। माह के अनुसार रत्न धारण से व्यक्ति अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफतला प्राप्त करता है। स्वास्थ्य उत्तम रहता है, आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं, करियर की बाधाएं दूर हो जाती हैं, सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है और लव लाइफ काफी अच्छी रहती है।
जून माह के जन्म रत्न
ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में रत्न शास्त्र को काफी महत्व प्राप्त है। इस शास्त्र के अनुसार, जून माह के दो रत्न हैं: मोती (Pearl) और मूनस्टोन (Moonstone)। इस माह के इन दोनों रत्नों को इस माह में जन्मे व्यक्तियों को पहनने की विशेष सलाह दी जाती है। कहते हैं, इस माह में जन्मे व्यक्तियों के लिए ये दोनों रत्न हर प्रकार की मुश्किलों के लिए इम्यूनिटी की तरह काम करते हैं।
मोती और मूनस्टोन के विशेषताएं
मोती को शांति, समृद्धि और सौभाग्य का रत्न माना जाता है। इस रत्न को प्रेम, करुणा और दयालुता प्रतीक भी माना गया है। अपनी सुंदरता और कोमलता के लिए प्रसिद्ध यह रत्न सफेद, गुलाबी, पीला, नीला और काले रंग होता है, हालांकि सफेद मोती सबसे अधिक शुभ माना गया है। जहां तक मूनस्टोन की बात है, तो यह रत्न भी जून में पैदा होने वाले लोगों के लिए एक उपयुक्त रत्न है। मान्यता है कि इसे धारण करने से जीवन में शांति, अंतर्ज्ञान और भावनात्मक संतुलन आता है।
मोती और मूनस्टोन धारण करने के तरीके
मोती और मूनस्टोन दोनों को धारण करने के लिए चांदी धातु को सबसे उत्तम माना जाता है। इसे अक्सर अंगूठी, हार, झुमके और कंगन में जड़कर धारण किया जाता है। इन दोनों रत्नों को शुभ मुहूर्त में धारण करने से अपार धन और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। हालांकि, मोती और मूनस्टोन दोनों ही जून में पैदा होने वाले लोगों के लिए उत्तम रत्न हैं, लेकिन इसे धारण करने से पहले अनुभवी और योग्य ज्योतिष या पंडित से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: केतु जैसा घातक है नेपच्यून ग्रह, लग सकती ड्रग्स की लत; जानें ज्योतिष महत्व और लाइफ पर असर
ये भी पढ़ें: हो सकती है बेवजह बदनामी, धन हानि, एक्सीडेंट… सप्ताह के 3 दिन नए कपड़े पहनने के लिए होते हैं अशुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
18 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
22 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines