केतु जैसा घातक है नेपच्यून ग्रह, लग सकती ड्रग्स की लत; जानें ज्योतिष महत्व और लाइफ पर असर

Neptune Planet Significance: सोलर सिस्टम के एक प्रमुख ग्रह नेपच्यून को वैदिक ज्योतिष में कोई जगह नहीं दी गई है, लेकिन पाश्चात्य ज्योतिष (Western Astrology) में इसे बहुत महत्व दिया गया है। आइए जानते हैं, भारत में ‘वरुण ग्रह’ कहे जाने वाले नेपच्यून का ज्योतिष महत्व क्या है और जीवन पर इसका क्या असर होता है?

Neptune
विज्ञापन

Neptune Planet Significance: नेपच्यून हमारे सौरमंडल का एक प्रमुख ग्रह भले ही है, लेकिन भारत की वैदिक ज्योतिष और सनातन संस्कृति में इनको कोई जगह नहीं दी गई है। जबकि वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में ये नवग्रहों में शामिल हैं। जहां तक नेपच्यून के प्रभाव की बात है, तो इसका प्रभाव वैदिक ज्योतिष के केतु ग्रह से मिलता-जुलता है। इस ग्रह को वरुण ग्रह भी कहा जाता है। आधुनिक ज्योतिषी आजकल भविष्यवाणी के लिए नेपच्यून ग्रह की स्थिति भी कुंडली में देखने लगे हैं। आइए जानते हैं, इस ग्रह का ज्योतिष महत्व क्या है और इसके प्रभाव से जीवन पर क्या असर होता है?

नेपच्यून का ज्योतिष में महत्व

netpune-effect-on-life

पाश्चात्य ज्योतिषियों के मुताबिक, कुंडली में नेपच्यून की कमजोर स्थिति व्यक्ति को दूसरों का शोषण करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

Advertisment

पाश्चात्य ज्योतिष (Western Astrology) में नेपच्यून यानी वरुण ग्रह को कल्पना, कलात्मक अभिव्यक्ति, भ्रम और रहस्यवाद से जुड़ा ग्रह माना गया है। इस ग्रह की गति अन्य ग्रहों की तुलना में काफी धीमी है। इस कारण से इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर धीरे-धीरे लेकिन बहुत सूक्ष्म रूप से पड़ता है। यूरोप में इस ग्रह को संगीतकारों, कलाकारों, लेखकों और कवियों को प्रेरित करने वाला ग्रह माना गया है।

नेपच्यून का जीवन पर प्रभाव

Neptune

मान्यता है कि नीले रंग के कपड़े पहनने या नीले रंग की वस्तुओं का उपयोग करने से नेपच्यून का नकारात्मक असर कम हो जाता है।

पाश्चात्य ज्योतिषियों के मुताबिक, कुंडली में नेपच्यून की मजबूत स्थिति व्यक्ति में कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है। यह ग्रह रहस्यवाद और उच्च चेतना के साथ जुड़ा हुआ है, जो लोगों को अच्छा फिलॉसफर बनने में मदद करता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में नेपच्यून कमजोर होता है, वे भ्रम के शिकार हो सकते हैं। वे वास्तविकता से पलायन कर झूठी कल्पनाओं में जीने लगते हैं। इस ग्रह के नेगेटिव प्रभाव से व्यक्ति को ड्रग्स और शराब की न छूटने वाली लत लग सकती है। इस ग्रह के बुरे असर से अवसाद, चिंता और मनोवैज्ञानिक विकार जैसी समस्याएं भी पैदा होती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यूरेनस का ज्योतिष में महत्व, इस ग्रह से जीवन पर क्या असर होता है, जानें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ