हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जेडीयू अध्यक्ष का विवादित बयान, बोले- मीडिया बिहार सीएम के खिलाफ, क्योंकि उन्हें दारू पीने को नहीं मिल रही 

विज्ञापन

सौरभ कुमार, पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने विवादित बयान दिया है। मुंगेर के सांसद और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि मीडिया और अखबार वाले आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हैं। इसलिए कि उन्हें दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है। अब दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है तो क्या करें, अब मुख्यमंत्री बिहार की जनता को देखें या पत्रकारों की मौज-मस्ती को।

अभी पढ़ें – Rajeev Shukla: कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला का दावा, बोले- आनंद शर्मा पार्टी से असंतुष्ट नहीं हैं

 

 

अभी पढ़ें – तेलंगाना: भाजपा विधायक टी राजा के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर बिहार के लखीसराय पहुंचे में हैं। यहां वह अलग-अलग प्रखंडों के गांवों में जनसंवाद का कार्यक्रम कर रहे हैं। यहां महिसोना गांव में जनसंवाद के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। आगे वह बोले की बिहार की महिलाओं की मांग पर शराबबंदी लागू किया गया। आज शराबबंदी के कारण की सड़कों पर उत्पात व हो रही घटनाओं में कमी आई है। ललन सिंह ने कहा कि बिहार में एक घटना होने के बाद जंगलराज आ जाता है। यूपी में जाकर देखिए क्या वहां मंगलराज है? टीवी चैनल पर देश में नफरत फैलाया जा रहा है

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें