Jammu Kashmir: आतंकियों ने बड़गाम में ग्रेनेड फेंका, एक घायल
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

आसिफ सुहाफ, जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने बडगाम के गोपालपोरा चदूरा इलाके में ग्रेनेड फेंका है। जिसमें एक नागरिक करण कुमार सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस मामले में आगे की छानबीन कर रही है।
J&K | Terrorists hurled grenade in Gopalpora Chadoora area of Budgam in which one civilian namely Karan Kumar Singh got injured. He has been shifted to Srinagar hospital for treatment where his condition is stated to be stable. Area cordoned off. Further details awaited: Police
— ANI (@ANI) August 15, 2022
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका था। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। इससे पहले 9 अगस्त को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका था। हमले में सीआरपीएफ जवान सहित दो लोगों के घायल हुए थे।
J&K | Terrorists hurled grenade in Gopalpora Chadoora area of Budgam in which one civilian namely Karan Kumar Singh got injured; his condition is stated to be stable. Area cordoned off. Further details awaited: Police
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/bJ3x6ok1Iy
— ANI (@ANI) August 15, 2022
वहीं, 8 अगस्त को आतंकियों ने कश्मीर संभाग में जिला अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। इससे एक दिन पहले रात में बांदीपोरा में दहशतगर्दों ने गैर-कश्मीरी मजदूर को निशाना बनाया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: