Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के विरोध में कई जगह उग्र प्रदर्शन हुए। जम्मू के मलिक बाजार में प्रशासन जब कार्रवाई करने पहुंचा तो लोगों ने अधिकारियों पर पथराव किया। इस पथराव में तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
महबूबा ने बीजेपी पर साधा निशाना
जम्मू के मइसम्मा, सुंजवां, बठिंडी और नरवाल बाईपास इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पर हजारों लोग सड़कों पर उतरे। लोग अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे। वहीं, इस कार्रवाई के बाद आतंकी संगठन टीआरएफ ने अधिकारियों को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को अफगानिस्तान बना दिया है।
और पढ़िए –केरल: अवैध रूप से बोर्ड, बैनर लगाने पर केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार
लाल चौक पर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
जम्मू के अलावा दक्षिण कश्मीर में लोगों ने रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने हमारी जमीन, तुम्हारे आदेश नहीं चलेंगे जैसे नारे लगाए। इससे पहले लाल चौक पर दुकानदारों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन ने लाल चौक की 25 दुकानों दो दिन पहले सील कर दिया था। दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने भी प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। विपक्ष ने इस अभियान को गरीब विरोधी करार दिया।
प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमणकारियों से खाली कराई गई जमीन गरीब लोगों को दी जाएगी। हमारा अभियान गरीब लोगों को समर्पित है। इस अभियान में गरीब लोगों का परेशान नहीं किया जाएगा। बता दें कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश पर पूरे प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा हैं।
और पढ़िए –Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की हेट स्पीच को लेकर अहम टिप्पणी, कहा- इसे कारपेट के नीचे नहीं दबा सकते
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
15 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
15 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
18 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines