श्रीनगर: कश्मीर में सितंबर 2022 में पहला मल्टीप्लेक्स खुलने जा रहा है। कश्मीर में करीब तीन दशकों के बाद ऐसा हो रहा है कि यहां के लोग मल्टीप्लेक्स में फिल्मों का लुत्फ उठा सकेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार इस मल्टीप्लेक्स से जहां युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर होंगे वहीं, घाटी में युवाओं के मनोरंजन के लिए उठाया गया यह अच्छा कदम है।
और पढ़िए –संघ और मोहन भागवत ने ट्विटर की डीपी बदली, लगाया तिरंगा
दरअसल, कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद ऐसा संभव हो सका है। यहां आतंकवाद बढ़ने के कारण साल करीब 1990 में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। यह पहला मल्टीप्लेक्स आईनॉक्स कंपनी ने डिजाइन किया है। इसमें तीन सभागार, नवीनतम साउंड सिस्टम और आरामदायक बैठने की सुविधा होगी। प्रोजेक्ट मैनेजर विशाक ने कहा हम आईनॉक्स द्वारा डिजाइन किए गए कश्मीर में पहला मल्टीप्लेक्स शुरू कर रहे हैं।
यह खासियत होगी
तीनों ऑडिटोरियम में नवीनतम साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। एक सिल्वर स्क्रीन का उपयोग किया जा रहा है। यहां रेक्लाइनर सीटों के साथ-साथ सामान्य कुर्सियां भी लगाई गई हैं। मल्टीप्लेक्स की क्षमता करीब 520 लोगों की होगी। मल्टीप्लेक्स में फूड कोर्ट और अन्य मनोरंजक सुविधाएं हैं जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी। काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जोर-शोर से काम किया जा रहा है।
300 किमी दूर
हाल ही में कश्मीर में सिनेमाघर एक-एक कर खोले जा रहें हैं। लेकिन अभी भी यहां मल्टीप्लेक्स नहीं था। इससे पहले कश्मीर में सिनेमा हॉल बंद होने के कारण लोगों को 300 किमी दूर जम्मू जाकर फिल्म देखनी पड़ती थी। बंदी के दौरान अगर कोई सिनेमा खोला जाता तो उस पर आतंकी हमला बोल देते थे। जबरन उसे बंद करवा दिया जाता था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
39 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines