IRCTC Package: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की ओर से दार्जिलिंग और गंगटोक में छुट्टियां मनाने के लिए पैकेज लॉन्च किया गया है। इस सफर की शुरुआत 20 जून, 2025 से होने वाली है। वहीं इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। आईआरसीटीसी की ओर से कहा गया है कि यात्रियों की मांग पर ये हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। यह टूर 20 जून से शुरू होकर 25 जून को खत्म होगा। यात्रियों की लखनऊ से बागडोगरा आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से रहेगी। खानपान और ठहरने का इंतजाम तीन सितारा होटल में किया गया है, जो इस पैकेज में ही एड होगा।
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका
इस यात्रा के दौरान आपको गोल्फ कोर्स, त्सोम्गो झील, बाबा हरभजन सिंह स्मारक, बतासिया लूप, गणेश टोक, पाइन व्यू फ्लावर नर्सरी, डर्बिन धारा हिल्स, एनची मठ, हनुमान टोक, ताशी व्यू पॉइंट, पुष्प प्रदर्शनी शो, घूम मठ, जापानी मंदिर, पीएन प्राणी उद्यान, तेनजिंग रॉक और चाय बागान में घूमने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें- IRCTC की आईडी से नहीं लिंक है आधार, जानें क्या है टिकट बुक करने के नियम?
कैसे करें बुकिंग?
इस टूर पैकेज में ठहरने की व्यवस्था की गई है। अकेले ठहरने के लिए आपको 86,300 रुपये देने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 66,600 रुपये और तीन लोगों के लिए 62,600 रुपये तय की गई है। आप इस पैकेज की बुकिंग गोमती नगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी के ऑफिस या फिर अगर आप ऑनलाइन बुकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जा सकते हैं या फिर ऐप के माध्यम से भी टिकट बुक कर सकते हैं। बता दें कि यह पैकेज पांच रात और छह दिन का है।
ये भी पढ़ें- IRCTC Update: रक्षाबंधन पर घर जाकर भाई-बहन के साथ मनाना चाहते हैं त्योहार? आज ही बुक करें ट्रेन में टिकट
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
4 mins agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
6 mins agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
49 mins agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
1 hr agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
2 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
3 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
4 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines