IRCTC की आईडी से नहीं लिंक है आधार, जानें क्या है टिकट बुक करने के नियम?

IRCTC Update: आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सीमा को बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ये कदम उठाया है। कहा गया है कि अगर आपकी आईडी आधार से लिंक है तो आपको ज्यादा टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी।

IRCTC Update

IRCTC से कितनी टिकट हो सकती है बुक? फोटो सोर्स News24

IRCTC Update: भारतीय रेलवे ने IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सीमा को बढ़ा दी है। बताया गया है कि IRCTC यूजर्स जिनका आईडी आधार से लिंक नहीं है वे महीने में 12 टिकट ही बुक कर सकते हैं। वहीं, जिनका आधार कार्ड IRCTC की आईडी से लिंक्ड है वे यूजर्स अपनी आईडी से 24 टिकट बुक कर सकते हैं। यूजर्स पहले बिना आधार लिंक किए 6 टिकट ही बुक कर सकते थे, जिसे अब आप 12 टिकट बुक करवा सकते हैं। वहीं अगर आपकी आईडी आधार से लिंक है, तो आप प्रतिमाह 24 टिकट बुक करवा सकते हैं, जो पहले आप 12 टिकट प्रतिमाह बुक करवा सकते थे। इसके साथ ही आधार लिंक वाले टिकटों में से कम से कम एक यात्री का आधार सत्यापन अनिवार्य है।

विज्ञापन

रेलवे ने जारी किया निर्देश

रेलवे के निर्देशक विपुल सिंघल की ओर से सेंटर फॉर रेलवे इनफार्मेशन सिस्टम (CRIS) के एमडी और सभी जोनल कार्यालयों को इससे जुड़े निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, IRCTC को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू करे और सभी रजिस्टर्ड यूजर्स को इससे जुड़े SMS, ईमेल, नोटिफिकेशन और ऐप अलर्ट के माध्यम से सूचना दी जाए।

विज्ञापन

अब एक यूजर एक आईडी से कितनी टिकट बुक कर सकते हैं?

बिना आधार लिंक यूजर ID अपनी आईडी से 6 की जगह 12 टिकट प्रतिमाह बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

वहीं आधार कार्ड से लिंक यूजर अपनी ID से अब 12 की जगह 24 टिकट प्रतिमाह बुक करवा सकते हैं।

1 जुलाई से लागू होंगे ये नियम

वहीं, रेलवे की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें ये कहा गया है कि अब बिना आधार ऑथेंटिकेशन के यूजर्स तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते हैं। बता दें कि यह नियम 1 जुलाई से लागू होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि जल्द ही ये नियम लागू होंगे। इस नियम से रेलवे टिकट बुकिंग की कालाबाजारी रुकेगी और आम यूजर्स को इसका ज्यादा फायदा मिलेगा। लोग समय पर टिकट बुक कर सकेंगे और अपनी यात्रा को सुविधाजनक बना सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ