IND vs ENG: सरफराज खान के बाद ध्रुव जुरेल का शानदार डेब्यू, टूटा भारतीय दिग्गज का 30 साल पुराना रिकॉर्ड

Dhruv Jurel Debut Test Inning IND vs ENG: भारतीय टीम के लिए राजकोट टेस्ट में दो युवा सितारों ने डेब्यू किया। ध्रुव जुरेल ने भी सरफराज खान के बाद सुर्खियां बटोरीं।

IND vs ENG Dhruv Jurel Debut Test Breaks 30 Years Record Mark Wood Six Rajkot test

Dhruv Jurel Debut Test Breaks 30 Years Record (Image- X)

विज्ञापन

Dhruv Jurel Debut Test Inning IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। पहले सरफराज खान ने अपने डेब्यू में 66 गेंद पर 62 रन की पारी से सुर्खियां बटोरीं। उसके बाद डेब्यूटेंट ध्रुव जुरेल ने भी टीम इंडिया के लिए पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेलते हुए जलवा बिखेरा। वह चार रन से अपने अर्धशतक से जरूर चूके लेकिन 46 रन की पारी में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस पारी में ध्रुव ने दो चौके और तीन छक्के लगा दिए। उन्होंने इस दौरान मार्क वुड की 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंदों का बखूबी सामना किया और कमाल की बल्लेबाजी की।

बीसीसीआई ने की तारीफ

भारतीय टीम के लिए 312वें टेस्ट खिलाड़ी बने ध्रुव जुरेल ने रन जरूर 46 बनाए लेकिन अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता। इस पारी में उन्होंने 104 गेंदें खेलीं। इस दौरान उनका क्लास, उनका अटैकिंग अप्रोच सबकुछ देखने को मिला। उनके एक अपर कट सिक्स ने काफी सुर्खियां बटोरीं। मार्क वुड की एक करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर ध्रुव ने विकेटकीपर के ऊपर से छक्का लगा दिया।

विज्ञापन

साथ ही ध्रुव जुरेल भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। 30 साल तक नयन मोंगिया इस पोजीशन पर रहे लेकिन अब वह तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं और ध्रुव जुरेल दूसरे। अब देखना होगा कि ध्रुव की विकेटकीपिंग कैसी रहती है। अगर वह इसी तरह आने वाले दिनों में खेलते रहे और अपने अटैकिंग अप्रोच को भी दिखाते रहे तो केएस भरत के लिए तो मुश्किल हो ही सकती है। साथ ही ऋषभ पंत के लिए वापसी भी चैलेंज बन जाएगा।

डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर

  1. दिलावर हुसैन- 59 रन (इंग्लैंड, 1934)
  2. ध्रुव जुरेल- 46 रन (इंग्लैंड, 2024)
  3. नयन मोंगिया- 44 रन (श्रीलंका, 1994)

विज्ञापन

भारत ने बनाए 445 रन

भारतीय टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत में 331 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद ध्रुव जुरेल ने रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर भारत को मुश्किल से बाहर निकाला और 77 रन की साझेदारी 8वें विकेट के लिए की। जुरेल ने अपने तेवर दिखाए और इसी की बदौलत भारत का स्कोर 400 पार पहुंच गया। अंत में जसप्रीत बुमराह ने भी साहस दिखाया और टीम इंडिया का स्कोर 445 तक पहुंचाया। अब इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है, देखना होगा कि कितने रन मेहमान टीम बनाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ