नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच आज हैदराबाद में खेला जाएगा। यह मैच निर्णायक है, जो टीम जीतेगी सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा। दो मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। लेकिन जो खबर हैदराबाद से आ रही है वे अच्छी नहीं है। तीसरे टी20 मैच में भी बारिश थोड़ा बहुत खलल डाल सकता है।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: रोहित शर्मा का नया रिकॉर्ड, T20I में इस बल्लेबाज को पछाड़ बने सिक्सर किंग
हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम?
सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होना है। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। लेकिन नागपुर की तरह हैदराबाद में भी बारिश की संभावना है। मैच के दौरान तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और हवा 19 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। लगभग 59% बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना 55% है।
नागपुर में खेले गए पिछले मैच में बारिश ने खलल डाला। मैच 20 ओवरों से 8 ओवरों कर दिया गया है। भारतीय टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज भी 1-1 से बराबरी पर ला दी। भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले अपने सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी अच्छी खबर है लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की खराब फॉर्म चिंता का विषय है।
भारत की संभावित प्लेइंग-XI:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल/आर अश्विन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
गोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
7 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
8 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines