हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंदौर में आशिक की खूनी सनक, प्रेमिका के घर में घुसकर चाकू से किया हमला, लड़की के भाई की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. वो इतने पर नहीं रुका, उसने लड़की के भाई और मां पर चाकू से हमला किया. वार इतना खतरनाक था कि लड़की के भाई की मौत हो गई और उसकी मां अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों में हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंचकर न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि उसके भाई और मां पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में प्रेमिका के भाई की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है. आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किए और घायल हो गया.

ये भी पढ़ें: पुणे में मां बनी बेटे की कातिल, बेटी पर भी किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बची लड़की की जान

क्या है पूरा मामला?

दरअसल इंदौर के रहने वाला आरोपी वेदांत सोलंकी अपनी प्रेमिका विधि लखावत के घर पहुंचा था. बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि वेदांत ने विधि के भाई वेदांश और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर हालत में वेदांश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. विधि की मां अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. हमले के बाद आरोपी वेदांत ने खुद पर भी चाकू से कई वार किए, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. काफी देर तक पुलिस ने आरोपी को चाकू फेंकने और इलाज के लिए चलने के लिए समझाया. इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

एक दिन पहले ही लड़की ने दर्ज करवाई थी शिकायत

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है. वही इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा ये भी हुआ है कि आरोपी वेदांत और युवती विधि पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे और लिव-इन में रह रहे थे. एक दिन पहले ही दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद विधि ने वेदांत के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, जहां आपसी समझौता हो गया था. वेदांत ने लिखित में ये आश्वासन भी दिया था कि वो युवती को आगे परेशान नहीं करेगा. लेकिन महज एक दिन बाद ही वो विधि के घर पहुंचा और ये खौफनाक वारदात हो गई.

ये भी पढ़ें: प्यार, धोखा और खौफनाक बदला! पहले टक्कर मारकर गिराया, फिर मदद के बहाने पूर्व प्रेमी की बीवी को लगाया HIV का इंजेक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola