प्यार, धोखा और खौफनाक बदला! पहले टक्कर मारकर गिराया, फिर मदद के बहाने पूर्व प्रेमी की बीवी को लगाया HIV का इंजेक्शन

जांच में सामने आया कि आरोपी अपने पूर्व प्रेमी की शादी दूसरी महिला से होने की वजह से गुस्से में थी. उसने बदला लेने के लिए एक साजिश रची और पीड़िता को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया.

HIV.jpg

पुलिस ने आरोपी समेत चार को गिरफ्तार किया है. (AI Image)

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की पत्नी को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया. इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिस महिला को इंजेक्शन लगाया गया है, वह पेशे से डॉक्टर हैं.

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी बी. बोया वसुंधरा अपने पूर्व प्रेमी की शादी दूसरी महिला से होने की वजह से गुस्से में थी. उसने बदला लेने के लिए एक साजिश रची और 9 जनवरी को पीड़िता की स्कूटी को टक्कर मारकर एक सड़क हादसा फिल्माया. जब पीड़िता गिर गई, तो मदद करने के बहाने वसुंधरा ने उसे एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया.

विज्ञापन

ऐसे लिया संक्रमित खून

आरोपी नर्स ने रिसर्च के नाम पर सरकारी अस्पताल से संक्रमित खून के सैंपल हासिल किए थे. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने फ्रीज में संक्रमित खून के सैंपल को रखा था. फिर महिला डॉक्टर को लगा दिया, क्योंकि वह अपने पूर्व प्रेमी से उसे अलग करना चाहती थी.

ऐसे रची साजिश

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 9 जनवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे हुई. जब पीड़िता कुरनूल के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से अपने घर लंच के लिए लौट रही थी. पीड़िता मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है. मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने जानबूझकर विनायक घाट पर पीड़िता के स्कूटर को टक्कर मार दी. जिससे वह गिर गईं और उसे चोटें आईं. इसके बाद आरोपी मदद के बहाने उसके पास आईं. ऑटोरिक्शा में बैठाने की कोशिश करते हुए वसुंधरा ने कथित तौर पर HIV का इंजेक्शन लगा दिया. जब पीड़िता ने शोर मचाया तो वह मौके से भाग गई.

विज्ञापन

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बी. बोया वसुंधरा, एक नर्स और दो बच्चों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ