लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कल की घटना के बाद पीसी की है। उन्हें लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरान खान ने कहा कि उन्हें हमले के बारे में पहले से पता था। उन्होंने बताया कि उनके ऊपर चार गोलियां चलाई गई। इस फायरिंग में एक शख्स की मौत भी हुई है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के दोनों पैरों में गोली लगी थी। लाहौर के जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, उसकी अस्पताल की ओर से ये जानकारी दी है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि इमरान के दोनों पैरों में चोट के 16 निशान थे।

इमरान खान ने उनपर हुए हमले को लेकर कहा कि उनके खिलाफ हुए हमले की साजिश एक बंद कमरे में रची गई थी। उन्होंने जनता को उन चार लोगों के नाम भी बताए, जो इस साजिश में शामिल हैं। इमरान ने कहा कि उनके पास एक वीडियो क्लिप है। उन्होंने अपने समर्थकों को कहा कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो उस वीडियो को रिलीज कर दिया जाए।

‘जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते’

इमरान खान ने कहा कि आप लोगों को ज्यादा समय तक बेवकूफ नहीं बना सकते। इमरान ने कहा उन्होंने चुनाव में 9 से 8 सीटों पर जीत हासिल की, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे साबित होता है कि देश की जनता किसके साथ है। बता दें कि पंजाब प्रांत के वजीराबाद में एक विरोध मार्च के दौरान बृहस्पतिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख के काफिले पर हमला किया गया था और खान के पैर में गोली लगी थी।

हमले में एक शख्स की मौत हो गई है तथा कम से कम 10 लोग जख्मी हो गए हैं। अपने संबोधन के दौरान इमरान ने कहा, “मैं हमले की डिटेल के बारे में बाद में बताऊंगा। लेकिन मुझे से एक दिन पहले पता चला कि उन्होंने वजीराबाद में मुझे मारने की योजना बनाई।”

परवेज मुशरफ पर साधा निशाना

इमरान खान ने कहा कि परवेज मुशरफ ने मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए देश का पैसा बाहर लेकर गए। इमरान खान ने कहा मुशरफ के पास इंग्लैंड के सबसे महंगे इलाके में चार आलीशान मकान हैं। उनसे पूछा जाए कि उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ ने पुलिस एनकाउंटरों में 900 लोगों को मरवाया है। इमरान खान ने कहा कि परवेज मुशर्रफ का मार्शल लॉ लिबरल था, लेकिन आज की सरकार में उस मार्शल लॉ से भी ज्यादा ज्यादती हो रही है। वे जिसको चाह रहे हैं, उन्हें जेल में डाल रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ