Attack on Imran Khan: हमलावर के निशाने पर था इमरान खान का सीना... जानें कौन है वो शख्स जिसने मोड़ दिया गोली का रुख

Ibtisam

Attack on Imran Khan: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए उनकी पार्टी का एक कार्यकर्ता फरिश्ता बनकर आया। दरअसल, पार्टी के कार्यकर्ता ने गुरुवार को इमरान खान की हत्या की कोशिश को नाकाम कर दिया। वारदात के दौरान ये कार्यकर्ता पार्टी की ओर से आयोजित लॉन्ग मार्च में शामिल था। फायरिंग के बाद इस कार्यकर्ता ने शूटर को पकड़ लिया और उसके पास से बंदूक छीन ली।

पीटीआई के इस कार्यकर्ता की पहचान इब्तिसाम हसन के रूप में हुई है। एक वीडियो संदेश में इब्तिसाम ने कहा कि फायरिंग करने वाला शख्स इमरान खान के कंटेनर के पास खड़ा था। इस दौरान मैं आरोपी से महज 10-12 फीट की दूरी पर खड़ा था। हमलावर ने जैसे ही गोली चलाने का प्रयास किया, मैंने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया और उसे दूसरी ओर घुमा दिया जिससे हमलावर का निशाना चूक गया।

इब्तिसाम के अनुसार, हमलावर ने पूर्व पीएम इमरान खान पर एक गोली चलाई, लेकिन उसने तुरंत आरोपी को दबोच लिया और नीचे धकेल दिया। इब्तिसाम के मुताबिक, एक गोली एक अन्य व्यक्ति को लगी।

वजीराबाद में इमरान पर हुई थी फायरिंग

बता दें कि वजीराबाद में अल्लाहवाला चौक के पास हमलावर ने पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान पर गोलियां चला दीं, जिसमें छह लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। पीटीआई के महासचिव असद उमर ने पुष्टि की कि पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान एक लंबे मार्च के दौरान टार्गेट अटैक में घायल हो गए थे।

असद उमर ने कहा, “इमरान खान को इलाज के लिए लाहौर ले जाया गया है।” उन्होंने कहा कि सीनेटर फैसल जावेद, सिंध के पूर्व गवर्नर इमरान इस्माइल, अहमद चट्टा और उमर डार सहित पीटीआई के अन्य नेता भी पीटीआई के लंबे मार्च के दौरान गोलीबारी में घायल हो गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ