नई दिल्ली: हैदराबाद में माहौल गर्म है। हैदराबाद के एक इन्फ्लुएंसर और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता कहने वाले सैयद अब्दाहु कशफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैयद अब्दाहु कशफ ने बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा के खिलाफ आपत्तिजनक नारा दिया था। उन्होंने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ ‘सर तन से जुदा’ नारे का समर्थन किया था।
वीडियो के वायरल होने के बाद सैयद अब्दहू कशफ के ख़िलाफ़ एक एफआईआर दर्ज की गई थी। सोमवार की रात अब्दाहू कशफ ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह सर तन से जुदा के नारे लगाते हुए और लोगों से हैदराबाद में दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी कार्यालय के बाहर बीजेपी विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखने का आग्रह करते हुए देखा गया।
https://twitter.com/syedKashaf95/status/1561948272003932161?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1561948272003932161%7Ctwgr%5E9b22145de07391a2fda14b445a92070098f43c07%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Fman-arrested-for-raising-sir-tan-se-juda-slogan-from-hyderabad-against-bjp-suspended-mla-t-raja-singh-au489-1419114.html
टी राजा हुए गिरफ्तार
बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पैगंबर मोहम्मद पर किए विवादित टिप्पणी के बाद से हैदराबाद में तनाव का माहौल है। राजा के बयान के बाद 23 अगस्त से हैदराबाद में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जमानत के विरोध में उग्र लोगों ने जगह जगह रातभर प्रदर्शन किया।
टी राजा सिंह को पहले भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे के बाद स्थानीय अदालन ने उन्हें जमानत दे दी थी। इसके बाद जारी विरोध के बाद टी राजा को दोबारा उन्हें अरेस्ट किया गया है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि टी राजा को किस केस में अरेस्ट किया गया है।
सोमवार रात से ही हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। तब सिंह की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलने पर मंगलवार रात को भीड़ ने ‘गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा’ के नारे लगाए।
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
4 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
6 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
7 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
9 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
9 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
18 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
20 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
20 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines