नई दिल्ली: दिल्ली में अब 6 वर्ष से अधिक सजा वाले सभी अपराधों में फॉरेंसिक जांच अनिवार्य कर दी गई है।
मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री ने आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अपराधों की दोष सिद्धि दर को बढ़ाने और आपराधिक न्याय प्रणाली को फोरेंसिक विज्ञान जांच के साथ एकीकृत करने के लिए दिल्ली में 6 वर्ष से अधिक सजा वाले सभी अपराधों में फोरेंसिक जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिए।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी करेंगे नौसेना के नए ध्वज का अनावरण
सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जुड़ें
गृहमंत्री ने बैठक में गंभीर प्रकृति वाले अपराधों में चार्जशीट को लीगल वैटिंग के बाद ही दायर करने की सलाह दी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ने की आवश्यकता जताई। पुलिसकर्मियों को फिटनेस पर ध्यान देने पर बल दिया। ड्रग्स तस्करी को खत्म करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने और मल्टी स्टेट क्रिमिनल गैंग पर नकेल कसने को कहा।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल झारखंड से आए यूपीए विधायकों से मिले
महिला और बच्चों को प्राथमिकता
गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। वहीं, शिकायतों का समय से निपटारा करने, ऑनलाइन शिकायत में लंबित शिकायत की जानकारी देने की सुविधा उपलब्ध करवाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा पुलिस कर्मियों द्वारा किये जा रहे मानवीय कार्यों लोग तक पहुंचाएं जाएं। पुलिसकर्मी स्कूली बच्चों के साथ समय बिताए। ट्रैफिक जाम वाले रास्तों को चिह्नित कर उनके सिग्नलिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक किया जाए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
4 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
5 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
9 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
10 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
12 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
12 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
13 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines