हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने घर पर लहराया तिरंगा, लोगों से की ये अपील

विज्ञापन

नई दिल्ली:  देश आजादी की 75वीं सालगिरा मना रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज से शुरू हो रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार सुबह 8 बजे दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा लहराया। आजादी के इस अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए देशवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई है।

 

और पढ़िए –कोयंबटूर में गो फर्स्ट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या रही वजह

विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकार ने 20 करोड़ तिरंगा फहराने का टारगेट रखा है। देश के अलग-अलग शहरों, गांव में कल से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले, शाह ने देशवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान अपने घरों से तिरंगा फहराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में केवल तीन रंग नहीं होते हैं, बल्कि यह हमारे अतीत के गौरव, वर्तमान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और भविष्य के हमारे सपनों का प्रतिबिंब है।

विज्ञापन

और पढ़िए –दिल्ली में तेजस्वी बोले- ‘हम टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं’, बिहार ने विपक्ष को दिखाई राह

 

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola