Hair Care Tips: अगर आप सर्दियों में अपने बालों को कई तरह की समस्याओं से दूर रखना चाहते हैं, तो घरेलू नुस्खों को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। सर्दियों में आप अपने बालों को मुलायम और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। इन नुस्खों से आप दोमुंहे बालों, रूखे व बेजान स्कैल्प और रूसी जैसी समस्याओं को कम कर सकते हैं। जब आपके बालों की देखभाल की बात आती है, तो कई बार घरेलू नुस्खे बहुत काम आते हैं। यहां पर हम आपको कई ऐसे आसान तरीके बताने वाले हैं, जिसे आप अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
हेयर मास्क
अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों और स्कैल्प का रूखापन दूर हो, तो आपके बालों के लिए सर्दियों के मौसम में हेयर मास्क कारगर साबित हो सकता है। हेयर मास्क बालों को रूखेपन से दूर रखने में मदद करता है और स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखता है। आप बाजार में मिलने वाले किसी भी कंपनी का हेयर मास्क ले सकते हैं और उसे घर पर ही कई अन्य चीजों के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कॉफी में डालें सिर्फ ये 1 चीज, दोगुना हो जाएगा स्वाद; होंगे 5 बेहतरीन फायदे
एलोवेरा
सर्दियों में हवा में मौजूद नैचुरल नमी से बालों को बचाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में सैलिसिलिक एसिड होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो बालों को घना और डैंड्रफ फ्री बनाने में आपकी मदद करता है।
तेल से करें मालिश
सर्दियों में ठंडी हवा के कारण स्कैल्प ड्राई हो जाती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में स्कैल्प को हाइड्रोजन देना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए स्कैल्प में सप्ताह में कम से कम 3 बार तेल से मालिश जरूर करें। तेल मालिश करने से बालों का टूटना, गिरना और ड्राइनेस की समस्या कम हो सकती है।
केले का करें प्रयोग
अगर आपके बाल रूखे हैं, तो ऐसे में आप अपने बालों के लिए केले का प्रयोग कर सकते हैं। केले में कई तरह कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके बालों के देखभाल के लिए अच्छा माने जाते हैं।
गुलाब जल
गुलाब जल भी आपके बालों के ड्राईनेस को कम करता है। सर्दियों में आप अपने स्कैल्प पर थोड़ा सा गुलाब जल लगाकर मालिश करें, क्योंकि यह रूखे बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
ये भी पढ़ें- अदरक में छिपे हैं कई तरह के गुण, ये करता है बालों की कई समस्याओं को दूर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
5 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
5 hrs agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
6 hrs agoIND vs WI: चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड देख बढ़ गई हैं श्रेयस अय्यर की मुश्किलें
8 hrs agoनवरात्रि में किस उम्र की कन्याओं को कराएं भोजन? जानें धार्मिक नियम
9 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह
10 hrs agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
10 hrs agoनवरात्रि में पूजा के साथ करें ये चमत्कारी उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines