---विज्ञापन---

angle-right

Guruwar Ke Upay: मीठे फल के दान और केसरयुक्त चावल की खीर के उपायों से होगी धन-धान्य में वृद्धि

Guruwar Ke Upay: देवगुरु वृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित बुधवार के दिन धन-समृद्धि और ज्ञान प्राप्ति के लिए उपायों को करने का विशेष दिन है। इस शुभ दिन को यहां बताए कुछ आसान उपायों आपको जल्द ही लाभ होगा।

---खबर नीचे जारी है---

Guruwar Ke Upay: सप्ताह का पांचवां दिन गुरुवार देवगुरु वृहस्पति और जगतपालक भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। जिन लोगों के जीवन में आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां हैं, वे कुछ आसान उपायों को अपनाकर इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

मीठे फल का दान करें

सवा हाथ या सवा मीटर पीले कपड़े में सवा किलो, ढाई किलो या सवा पसेरी मीठे फल को बांध कर किसी गरीब या ब्राह्मण को दान करें। यह उपाय कम से कम 3 गुरुवार को करें। इससे गुरु ग्रह के दोष कटेंगे और भगवान विष्णु भी प्रसन्न होंगे।

---खबर नीचे जारी है---

मखाना खीर का भोग लगाएं

सुबह स्नान-ध्यान के बाद सबसे मखाने की खीर बनाएं और मंदिर जाकर इसका भोग देवी लक्ष्मी सहित सभी देवताओं को चढाएं। ऐसा 7 गुरुवार को करें। इससे घर में धन की आमद बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: भूल से भी इस दिशा में न रखें डस्टबिन, हो जाएंगे कंगाल

---खबर नीचे जारी है---

केले के वृक्ष की पूजा करें

केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। गुरुवार को घी के दीये जलाकर विधिवत पूजा करें और मोहनभोग का भोग लगाएं। इससे धन-धान्य और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें: मंगल गोचर से बने Angarak Yog का 4 राशियों पर सबसे अधिक असर, विनाशकारी होता है यह योग

---खबर नीचे जारी है---

विष्णु-लक्ष्मी पूजन करें

सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान पीले रंग के वस्त्र धारण करें। फिर घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो की स्थापना करें। फिर इनके मंत्र का जाप करते हुए केसरयुक्त चावल की खीर का भोग लगाएं। शीघ्र ही शुभ समाचार प्राप्त होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 25, 2024 07:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola